कांगड़ा में लम्पी रोग का प्रकोप बढ़ा 77 पशु हुए संक्रमित – भारत केसरी टीवी

कांगड़ा में लम्पी रोग का प्रकोप बढ़ा 77 पशु हुए संक्रमित

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

कांगड़ा में पशुओं में लम्पी रोग के मामले सामने आने के बाद पशुपालन विभाग ने संक्रमण पर काबू पाने के लिए टीकाकरण अभियान तेज कर दिया है। जिले में अब तक लम्पी के 77 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 31 पशु स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि बाकी संक्रमित पशुओं का उपचार चल रहा है। संक्रमण के मामले फिलहाल हल्के बताए जा रहे हैं, लेकिन विभाग ने इसे लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। उपनिदेशक पशुपालन डा. सीमा गुलरिया ने बताया कि लम्पी की रोकथाम के लिए विभाग को 1.35 लाख वैक्सीन डोज मिल चुकी हैं। इनमें से करीब 15,000 पशुओं को वैक्सीन लगाई जा चुकी है

शेष पशुओं का टीकाकरण अभियान जारी है और विभाग ने 15 सितम्बर तक वैक्सीनेशन पूरा करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने बताया कि पंजाब और हरियाणा से पशुओं की खरीद-फरोख्त के चलते संक्रमण का खतरा बढ़ा है। ऐसे में पशुपालकों को संक्रमित पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखने की सलाह दी गई है। गऊशालाओं और पशु बांधने के स्थानों पर साफ-सफाई रखने के साथ मक्खी-मच्छरों की रोकथाम पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया है। विभाग ने संक्रमण के दौरान पशुओं की खरीद-फरोख्त करने और उन्हें चरागाहों में खुले में छोड़ने से बचने की अपील की है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000