अनुराग बोले, प्रदेश पर बढ़ा कर्ज का बोझ, कहा, कर्मचारी-पेंशनरों को नहीं मिल रहा लाभ, हक के लिए कर रहे इंतजार – भारत केसरी टीवी

अनुराग बोले, प्रदेश पर बढ़ा कर्ज का बोझ, कहा, कर्मचारी-पेंशनरों को नहीं मिल रहा लाभ, हक के लिए कर रहे इंतजार

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

कर्मचारी और पेंशनरों को नहीं मिल रहा लाभ, हक के लिए कर रहे इंतजारर

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मित्रों की मौज चल रही है, जबकि आम कर्मचारी और पेंशनर अपने हक के लिए इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की प्राथमिकताएं कर्मचारियों और पेंशनरों के बजाय अन्य लोगों को सुविधाएं देने की ओर हैं। प्रदेश पर कर्ज का बोझ भी लगातार बढ़ रहा है, और करीब एक लाख दस हजार करोड़ रुपए का कर्ज हो चुका है। उन्होंने कहा कि पेंशनरों का 15 प्रतिशत महंगाई भत्ता और वर्ष 2016 के वित्तीय लाभ लंबित हैं।

हिमाचल पथ परिवहन निगम सहित विभिन्न बोर्डों और निगमों के कर्मचारियों के भी कई मामले लंबित हैं। उन्होंने कहा कि पेंशन कोई खैरात नहीं, बल्कि पूर्व कर्मचारियों का अधिकार और सम्मान है। भाजपा कर्मचारियों और पेंशनरों की मांगों को लेकर उनके साथ खड़ी है।

घनश्याम बोले, पेंशनरों की अनदेखी सही नहीं

धर्मशाला। भाजपा के संगठनात्मक जिला कांगड़ा के पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ का जिला सम्मेलन रविवार को धर्मशाला के शिल्ला चौक में आयोजित किया गया। सम्मेलन में भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार पर कर्मचारियों और पेंशनरों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। सम्मेलन में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। वहीं राष्ट्रीय पूर्व कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के राज्य संयोजक घनश्याम शर्मा ने कहा कि प्रदेश के पेंशनरों को अपने हक के लिए सडक़ों पर

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000