भाजपा ने जिला प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से अनुभवी नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां – भारत केसरी टीवी

भाजपा ने जिला प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से अनुभवी नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

[MADAN SHARMA]

Advertisement

शिमला। भारतीय जनता पार्टी, हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के 17 संगठनात्मक जिलों के लिए जिला प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। प्रदेश कार्यालय से जारी सूची के अनुसार चंबा जिले का प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक श्री विपिन परमार तथा सह-प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष श्री रमेश राणा को बनाया गया है।

Advertisement

नूरपुर का प्रभारी पूर्व सांसद श्री सुरेश चंदेल तथा सह-प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता श्री विनय शर्मा, कांगड़ा का प्रभारी विधायक श्री विक्रम ठाकुर तथा सह-प्रभारी प्रदेश मीडिया सह-संयोजक श्री संजीव शर्मा, देहरा का प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री राजेश ठाकुर तथा सह-प्रभारी प्रदेश सचिव श्रीमती वंदना योगी, पालमपुर का प्रभारी प्रदेश संयोजक पंचायतीराज प्रकोष्ठ श्री विनोद ठाकुर तथा सह-प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता श्री पंकज जमवाल, लाहौल-स्पीति का प्रभारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा श्री नितिन कुमार तथा सह-प्रभारी किसान मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्री ज्योति कपूर, कुल्लू का प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बिहारी लाल शर्मा तथा सह-प्रभारी प्रदेश सचिव श्रीमती प्रियंता शर्मा, मंडी का प्रभारी पूर्व मंत्री श्री सुरेश भारद्वाज तथा सह-प्रभारी प्रदेश मीडिया सह-संयोजक श्री भीम सेन, सुंदरनगर का प्रभारी प्रदेश सचिव श्री तिलकराज शर्मा तथा सह-प्रभारी प्रदेश सचिव श्रीमती कुसुम सदरेट, हमीरपुर का प्रभारी प्रदेश सचिव श्री अमित ठाकुर तथा सह-प्रभारी सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रभारी श्री प्रियव्रत शर्मा, ऊना का प्रभारी प्रदेश सचिव श्री शिशु भाई धर्मी तथा सह-प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व प्रदेश सचिव श्री विशाल चौहान, बिलासपुर का प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रश्मिधर सूद तथा सह-प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष श्री देशराज शर्मा, सोलन का प्रभारी प्रदेश सह-संयोजक समस्त प्रकोष्ठ श्री राजपाल सिंह तथा सह-प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता श्री संदीपनी भारद्वाज, सिरमौर का प्रभारी प्रदेश सचिव डॉ. संजय ठाकुर तथा सह-प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता श्री राकेश डोगरा, महासू का प्रभारी राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार तथा सह-प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री आशुतोष वैद्य, शिमला का प्रभारी प्रदेश सचिव श्री सुमीत शर्मा तथा सह-प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता श्री अजय ठाकुर और किन्नौर का प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता श्री अजय राणा तथा सह-प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री विजय परमार को नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त पूर्व प्रदेश प्रवक्ता श्री चेतन बरागटा को सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है।

 

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन की रीति-नीति और विचारधारा के अनुरूप पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारी संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने, संगठनात्मक कार्यक्रमों को गति देने तथा बूथ स्तर तक पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आगामी संगठनात्मक अभियानों और जनसंपर्क कार्यक्रमों को सफल बनाने में इन सभी पदाधिकारियों का अनुभव एवं सक्रियता संगठन के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000