परीक्षा सुधारों के लिए बड़े कदम उठा रही केंद्र सरकार, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का देश के नाम संदेश – भारत केसरी टीवी

परीक्षा सुधारों के लिए बड़े कदम उठा रही केंद्र सरकार, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का देश के नाम संदेश

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

सिंधु जल संधि निलंबित करना राष्ट्रीय हित में, हमारे किसानों को होगा फायदा

एक दशक में भारत में तेजी से विकास हुआ, हमारा संविधान जनभागीदारी पर आधारित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश के नाम संबोधिन दिया। उनका यह संबोधन पारंपरिक तौर पर देश की विकास यात्रा, लोकतांत्रिक मूल्यों और भविष्य के लिए लक्ष्यों पर फोकस रहा। इस दौरान उन्होंने देश को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। राष्ट्रपति ने कहा कि आजादी का असली मतलब यह पक्का करना है कि सभी नागरिक अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मौकों का फायदा उठा सकें। भारत को दुनिया का सबसे आगे का देश बनाने के लक्ष्य की दिशा में काम कर सकें। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि परीक्षा सुधारों के लिए सरकार बड़े कदम उठा रही है और विद्यार्थियों के हित में परीक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और बेहतर बनाया जा रहा है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि पिछले एक दशक से कुछ अधिक समय में हमारे देश ने तेज गति से समावेशी विकास किया है। विरासत और विकास के समन्वय को प्राथमिकता दी है तथा विकास में बाधक दशकों पुराने अनेक अवरोधों को दूर किया है। हम 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं। नागरिक राष्ट्र के लिए सदैव जागरूक रहें।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि न्यायिक व्यवस्था से जुड़े हर व्यक्ति का यह कत्र्तव्य है कि वह यह सुनिश्चित करे कि संसाधनों की कमी के कारण किसी को भी न्याय से वंचित न रहना पड़े। आतंकवाद को पनाह देने वाले देश के साथ सिंधु जल संधि को निलंबित करना राष्ट्रीय हित में, खासकर किसानों के लिए, एक निर्णायक कदम है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000