घुमारवीं को बड़ी सौगात! CM सुक्खू ने 475 करोड़ के 31 विकास कार्यों का किया उद्घाटन-शिलान्यास – भारत केसरी टीवी

घुमारवीं को बड़ी सौगात! CM सुक्खू ने 475 करोड़ के 31 विकास कार्यों का किया उद्घाटन-शिलान्यास

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

शिमला,  ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बिलासपुर जिले के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के डढोल में 475 करोड़ रुपये की लागत वाली 31 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए।

 

मुख्यमंत्री ने 4.56 करोड़ रुपये की लागत से कोट देहरा हटवार उठाऊ पेयजल योजना के रेट्रोफिटिंग कार्य, 4.17 करोड़ रुपये की विभिन्न पेयजल योजनाओं की जंग लगी और चोक पाइपों को बदलने, 6.45 करोड़ रुपये के कौशल विकास केंद्र घुमारवीं, 2.52 करोड़ रुपये के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़ी भवन, 9.38 करोड़ रुपये के सिविल अस्पताल घुमारवीं में आईपीडी ब्लॉक और विभिन्न सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

 

उन्होंने घुमारवीं में 34.44 करोड़ रुपये की आईटीआई के विस्तार, 12 करोड़ रुपये की स्किल अकादमी, 29.43 करोड़ रुपये के राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल हटवार, 3.67 करोड़ रुपये के स्पोर्ट्स क्लब, 3 करोड़ रुपये के भराड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम, 8.53 करोड़ रुपये के सिविल अस्पताल घुमारवीं के बहुउद्देश्यीय भवन सहित कई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी।

 

इसके अलावा 103.31 करोड़ रुपये की लागत से सतलुज नदी पर भजवाणी गांव में पुल, 93.52 करोड़ रुपये के औहर फेज-2 वे-साइड एमेनिटीज, 15 करोड़ रुपये के औहर में वाणिज्यिक सुविधाओं के विकास, 13.51 करोड़ रुपये की जूनाला-करलोटी-छत-बरठीं सड़क के उन्नयन और 5 करोड़ रुपये के बाल आश्रम घुमारवीं समेत अन्य विकास कार्यों के शिलान्यास किए गए।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल में सिल्क समग्र-2 योजना के तहत किसानों के लिए विभिन्न रेशम उत्पादन गतिविधियों के लिए 2.44 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। क्षेत्र में 100 रेशमकीट पालन गृह स्वीकृत किए गए हैं और प्रत्येक पालन गृह के लिए 1.85 लाख रुपये की वित्तीय सहायता का प्रावधान किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने योजना के 10 लाभार्थियों को चेक भी वितरित किए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000