सिरमौर के डा. जोगिंदर हाब्बी को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए सम्मानित – भारत केसरी टीवी

सिरमौर के डा. जोगिंदर हाब्बी को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए सम्मानित

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में आयोजित समारोह में किए सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में हिमाचल प्रदेश, विशेषकर सिरमौर की समृद्ध एवं विलुप्त होती लोक सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए समर्पित अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार डा. जोगिंदर हाब्बी को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से अलंकृत किया गया। उन्हें लोक नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया। गौर हो कि जिला सिरमौर की तहसील राजगढ़ के गांव जालग निवासी डा. हाब्बी के नेतृत्त्व में लोक कलाकारों ने सिरमौरी नाटी सहित अनेक पारंपरिक विलुप्त होती लोक विधाओं को पिछले तीन दशकों से अधिक समय से रीमिक्स गीतों और इलेक्ट्रॉनिक साजों से दूर रखते हुए लोक वाद्यों, लोक परिधानों, लोक गीतों और लोक नृत्यों की मौलिकता एवं शुद्धता को बरकरार रखा है। देश-विदेश के हजारों मंचों पर प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्होंने सिरमौरी हाटी संस्कृति की विशिष्ट पहचान स्थापित की है। सिरमौरी नाटी को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में डा. जोगिंदर हाब्बी के प्रयासों को विभिन्न अंतरराष्ट्रीय रिकाड्र्स में दर्ज उपलब्धियों के रूप में भी मान्यता मिली है।

उनकी इसी दीर्घकालीन सांस्कृतिक साधना के परिणामस्वरूप विदेश के एक विश्वविद्यालय द्वारा उन्हें डाक्टरेट की मानद उपाधि से भी सम्मानित किया जा चुका है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000