अनुपूरक परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, किसी भी जवाब पर संदेह है, तो 17 तक दर्ज करवाएं आपत्ति – भारत केसरी टीवी

अनुपूरक परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, किसी भी जवाब पर संदेह है, तो 17 तक दर्ज करवाएं आपत्ति

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की जुलाई, 2026 में आयोजित अनुपूरक (सप्लीमेंटरी) परीक्षाओं की अस्थायी उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बहुविकल्पीय प्रश्नों के सही जवाब चैक कर सकते हैं। बोर्ड ने छात्रों को यह सुविधा भी दी है कि यदि उन्हें किसी प्रश्न के उत्तर पर संदेह है, तो वे तय समय सीमा के भीतर प्रमाण के साथ अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। बोर्ड अध्यक्ष डा. राजेश शर्मा ने बताया कि जारी की गई अस्थायी उत्तर कुंजी को लेकर यदि किसी अभ्यर्थी को कोई शिकायत या आपत्ति है, तो वह 17 अगस्त की शाम पांच बजे तक अपनी बात बोर्ड के सामने रख सकता है।

छात्रों की सुविधा के लिए आपत्तियां ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों माध्यमों से स्वीकार की जाएंगी। बोर्ड ने सख्त निर्देश दिए हैं कि आपत्ति के साथ संबंधित प्रश्न-उत्तर का स्पष्ट विवरण और उसके समर्थन में प्रामाणिक तथ्य या दस्तावेज लगाना अनिवार्य होगा। बिना ठोस सबूत के किसी भी शिकायत पर विचार नहीं किया जाएगा। आगे की प्रक्रिया पर बात करते हुए डा. शर्मा ने स्पष्ट किया कि छात्रों द्वारा प्राप्त सभी आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों की एक विशेष समिति करेगी। समिति तथ्यों और प्रमाणों की गहन समीक्षा करने के बाद अपनी अनुशंसा देगी, जिसके आधार पर फाइनल आंसर-की तैयार की जाएगी। इसी अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर सप्लीमेंट्री परीक्षा का फाइनल रिजल्ट बनेगा।

बीटेक की 41 सीटें आबंटित

हमीरपुर। तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में गुरुवार को बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) में प्रवेश के लिए ईडब्ल्यूएस और टीएफडब्ल्यू श्रेणी वाले अभ्यर्थियों की स्पॉट काउंसिलिंग हुई। स्पॉट काउंसिलिंग में जमा दो की मेरिट के आधार पर 41 सीटें आबंंटित की गई। जिन अभ्यर्थियों को सीटें आबंटित की गई हैं, उन्हें संबंधित शिक्षण संस्थान में 17 अगस्त सायं पांच बजे तक रिपोर्ट करनी होगी। तकनीकी विश्वविद्यालय की एडमिशन कम काउंसिलिंग कमेटी के अध्यक्ष डा. राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि एमटेक (सभी ब्रांच) और फार्मा डी की स्पॉट काउंसिलिंग 14 अगस्त को संबंधित शिक्षण संस्थानों में होगी, जहां पर उपरोक्त कोर्स चलते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000