मंडी करसोग में शिक्षण संस्थानों के पास 20 दुकानों पर फ्लाइंग स्क्वायड की दबिश, तंबाकू बेचने वाले का लाइसैंस सस्पेंड – भारत केसरी टीवी

मंडी करसोग में शिक्षण संस्थानों के पास 20 दुकानों पर फ्लाइंग स्क्वायड की दबिश, तंबाकू बेचने वाले का लाइसैंस सस्पेंड

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

शिक्षण संस्थानों के आसपास युवाओं को नशे और प्रतिबंधित सामग्री की चपेट में आने से बचाने के लिए करसोग प्रशासन पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है। प्रशासन की खंड स्तरीय फ्लाइंग स्क्वायड ने बीते दिन करसोग महाविद्यालय और विभिन्न स्कूलों के आसपास करीब 20 दुकानों पर औचक छापेमारी की। इस कार्रवाई से शिक्षण संस्थानों के आसपास कारोबार करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

यह छापेमारी मुख्य रूप से तंबाकू नियंत्रण, प्लास्टिक निषेध और नशीले पदार्थों की रोकथाम अभियान के तहत की गई। टीम ने दुकानों में तंबाकू उत्पादों की बिक्री, प्रतिबंधित पॉलीथिन के इस्तेमाल और अन्य नियमों की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर मौके पर ही सख्त कार्रवाई करते हुए 3 दुकानदारों के चालान काटे गए। वहीं, भारी अनियमितता पाए जाने पर एक दुकान का तंबाकू बिक्री का लाइसैंस रद्द करने की विभागीय प्रक्रिया अमल में लाई गई ह

इस खंड स्तरीय फ्लाइंग स्क्वायड का नेतृत्व खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डॉ. गोपाल चौहान ने किया। उनके साथ पुलिस, आबकारी एवं कराधान विभाग, स्वास्थ्य विभाग और पंचायत निरीक्षक सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। टीम का मुख्य उद्देश्य स्कूल-कॉलेजों के आसपास युवा पीढ़ी तक तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों की पहुंच से दूर रहे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000