नावर क्षेत्र के विकास में नहीं आने दी जाएगी धन की कमी – रोहित ठाकुर – भारत केसरी टीवी

नावर क्षेत्र के विकास में नहीं आने दी जाएगी धन की कमी – रोहित ठाकुर

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि नावर क्षेत्र के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, बागवानी, पर्यटन और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।

शिक्षा मंत्री आज अपने एक दिवसीय नावर प्रवास के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करने के उपरांत नावर में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

 

सड़कों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल

शिक्षा मंत्री ने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और नावर क्षेत्र भी इस दिशा में प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सड़कों से संबंधित 50 से अधिक परियोजनाओं के लिए लगभग 550 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इनमें से नावर क्षेत्र की 11 परियोजनाओं को भी स्वीकृति शामिल है, जिस पर 100 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत नावर क्षेत्र की 7 सड़कों के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण पर लगभग 60 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, क्षेत्र की 3 सड़कों के लिए नाबार्ड के अंतर्गत लगभग 25 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि कुठाड़ी पंचायत की खदराला सड़क के लिए स्पेशल सेंट्रल असिस्टेंस प्लान के अंतर्गत 9 करोड़ 50 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके तहत घणासीधार-खदराला सड़क को भी पक्का किया गया है।

उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान क्षेत्र की सड़कों को काफी नुकसान पहुंचा था, लेकिन सरकार एवं संबंधित विभागों के प्रयासों से आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की गंभीर परेशानी का सामना नहीं करने दिया गया। उन्होंने कहा कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है और प्रदेश सरकार इसी दृष्टिकोण के साथ क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ा रही है। विकास कार्यों में राजनीतिक भेदभाव की कोई जगह नहीं है।

 

टिक्कर-टूनाधार सड़क का किया निरीक्षण

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने नावर प्रवास के दौरान निर्माणाधीन शहीद नाथूराम टिक्कर-टूनाधार सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से सड़क निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

उन्होंने बताया कि इस सड़क का निर्माण लगभग 9 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय अवधि के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के लोगों के आवागमन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी तथा बागवानी एवं अन्य आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

बागवानी और पर्यटन को दिया जा रहा बढ़ावा

शिक्षा मंत्री ने कहा कि नावर क्षेत्र बागवानी की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है। बागवानी के विकास एवं बागवानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सड़कों को सुदृढ़ करने का कार्य भी इसी दृष्टि से किया जा रहा है, ताकि बागवानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा मिले और उन्हें अपनी फसल का बेहतर लाभ प्राप्त हो सके।

उन्होंने कहा कि नावर क्षेत्र में पर्यटन की भी अपार संभावनाएं हैं। क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन क्षमता को ध्यान में रखते हुए आगामी वर्षों में पर्यटन विकास की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

 

शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे अभूतपूर्व प्रयास

शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और प्रदेश ने राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (NAS) में देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके अतिरिक्त, प्रदेश परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स में भी देश के शीर्ष 6 राज्यों में शामिल रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को पूर्ण साक्षर राज्य के रूप में भी पहचान प्राप्त है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के दूरदराज एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए शिक्षा व्यवस्था को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी कड़ी में नावर क्षेत्र में चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह पहल क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

 

विभागीय अधिकारियों से लिया विकास कार्यों का जायजा

शिक्षा मंत्री ने नावर में विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में चल रहे विकासात्मक कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्रवासियों को इन योजनाओं और परियोजनाओं का लाभ शीघ्र मिल सके। उन्होंने कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

 

यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चौहान, पंचायत समिति अध्यक्ष रोहड़ू ज्ञानपति, स्थानीय पंचायत प्रधान चंद्र प्रकाश, उपप्रधान ईश्वर चौहान, बीडीसी सदस्य अमन चौहान सहित पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000