दिल्ली में नितिन गडकरी से मिले विक्रमादित्य सिंह, जालौरी टनल समेत कई सड़क परियोजनाओं के लिए मांगी मंजूरी – भारत केसरी टीवी

दिल्ली में नितिन गडकरी से मिले विक्रमादित्य सिंह, जालौरी टनल समेत कई सड़क परियोजनाओं के लिए मांगी मंजूरी

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

शिमला,  लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर हिमाचल प्रदेश की विभिन्न सड़क परियोजनाओं पर चर्चा की।

Advertisement

 

विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने एनएच-305 सैंज-लुहरी-बंजार-औट मार्ग पर बंजार से औट तक सड़क के सुधार एवं टारिंग कार्य के लिए 25.11 करोड़ रुपये जारी करने को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

 

उन्होंने जालौरी टनल परियोजना के लिए 1,775 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रक्रिया में तेजी लाने का भी आग्रह किया। इस पर केंद्रीय मंत्री ने मंत्रालय के अधिकारियों को मंजूरी प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए।

 

लोक निर्माण मंत्री ने एनएच-303 नगरोटा बगवां–रानीताल सड़क के लिए 395 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने सैद्धांतिक सहमति जताई।

 

विक्रमादित्य सिंह ने वर्ष 2026-27 के लिए सीआरआईएफ (CRIF) के तहत 239.45 करोड़ रुपये की दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को मंजूरी देने पर केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। इनमें टीकर–जरोल–गाहन–ननखड़ी–खमाड़ी सड़क तथा चैला–नेरीपुल–यशवंत नगर–कुमारहट्टी सड़क के उन्नयन कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से प्रदेश के सेब उत्पादक क्षेत्रों के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा।

 

उन्होंने सेतु बंधन परियोजना के तहत पुलों के निर्माण के लिए 3.46 करोड़ रुपये की राशि जारी करने का भी आग्रह किया। साथ ही सीआरआईएफ और सेतु बंधन के अंतर्गत अधिक परियोजनाओं को मंजूरी देने तथा सीआरआईएफ के तहत वार्षिक सड़क आवंटन बढ़ाकर 200 करोड़ रुपये करने का अनुरोध किया।

 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हिमाचल प्रदेश को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000