नगर निगम के बाद कसौली SDM कार्यालय और डगशाई पब्लिक स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी – भारत केसरी टीवी

नगर निगम के बाद कसौली SDM कार्यालय और डगशाई पब्लिक स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

सोलन जिले में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब नगर निगम सोलन कार्यालय के बाद कसौली के एसडीएम कार्यालय और डगशाई पब्लिक स्कूल को भी धमकी भरे ईमेल प्राप्त होने की सूचना सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया तथा तीनों स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर भवनों और आसपास के क्षेत्रों की गहन जांच में जुट गई हैं। पुलिस अधीक्षक एस. वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में कुल तीन स्थानों पर धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और सभी संबंधित स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है तथा ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास भी जारी हैं। एसपी ने कहा कि जिले में फिलहाल डॉग स्क्वायड की एक ही टीम उपलब्ध है। ऐसे में उसी टीम को क्रमवार तीनों स्थानों पर भेजा जा रहा है ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की पूरी तरह जांच की जा सके। इसके साथ ही बम निरोधक दल और अन्य सुरक्षा एजेंसियों से भी समन्वय बनाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जांच पूरी होने तक किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से जिले के सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा और मजबूत करने की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसे मामलों की निष्पक्ष और शीघ्र जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और आम लोगों में सुरक्षा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000