राजस्व मंत्री ने खंड स्तरीय शिकायत निवारण समिति कल्पा की बैठक में की शिरकत – भारत केसरी टीवी

राजस्व मंत्री ने खंड स्तरीय शिकायत निवारण समिति कल्पा की बैठक में की शिरकत

[MADAN SHARMA]

Advertisement

राजस्व मंत्री श्री जगत सिंह नेगी ने आज आई0टी0डी0पी0 के सम्मेलन कक्ष में खंड स्तरीय शिकायत निवारण समिति कल्पा की बैठक की अध्यक्षता की।

Advertisement

 

बैठक में गैर सरकारी सदस्यों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने सांगला तहसील की ग्राम पंचायत किल्बा में मल निकासी परियोजना के कार्य को शीघ्र पूरा करने पर बल दिया तथा किल्बा में जल निकासी दुरुस्त न होने पर जल शक्ति विभाग को कार्रवाई करने की मांग की।

 

इसके अतिरिक्त, ग्राम पंचायत बटसेरी में वाइब्रेंट विलेज के तहत सीवरेज लाइन की डी0पी0आर0 शीघ्र तैयार करने का आग्रह किया तथा पंचायत में सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने की मांग की।

 

श्री जगत सिंह नेगी ने संबंधित अधिकारियों को ग्राम पंचायत चांसू में एम्बुलेंस रोड, पेयजल की समस्या से निजात तथा सम्पर्क सड़क को शीघ्र दुरूस्त करने के दिशा-निर्देश दिए ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।

 

जनजातीय विकास मंत्री ने शौंग पंचायत में नियमित हि0प्र0 पथ परिवहन निगम की बस सेवा को सुचारू रूप से चलाने का आश्वासन दिया तथा सिंचाई व्यवस्था सुदृढ करने के अधिकारियों को निर्देश दिए ताकि स्थानीय लोगों को घर-द्वार पर सुविधा उपलब्ध हो सके।

 

परियोजना अधिकारी आई0टी0डी0पी0 घनश्याम कुमार ने बैठक का संचालन किया तथा विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों की जानकारी कैबिनेट मंत्री को दी।

 

इस अवसर पर उप मण्डलाधिकारी कल्पा प्रवीण भारद्वाज, उप-पुलिस अधीक्षक उमेश्वर राणा, निदेशक उच्चतर शिक्षा कुलदीप सिंह डोगरा सहित गैर सरकारी सदस्य एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000