मुख्यमंत्री सुक्खू ने ‘जाखू मंदिर-संजीवनी बूटी का रहस्य’ पुस्तक का किया विमोचन – भारत केसरी टीवी

मुख्यमंत्री सुक्खू ने ‘जाखू मंदिर-संजीवनी बूटी का रहस्य’ पुस्तक का किया विमोचन

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ‘जाखू मंदिर-संजीवनी बूटी का रहस्य’ पुस्तक का विमोचन किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पूर्व सहायक निदेशक, भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग तथा हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता त्रिलोक सूर्यवंशी द्वारा लिखित पुस्तक ‘जाखू मंदिर-संजीवनी बूटी का रहस्य’ का कल सायंकाल यहां विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तक पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक न केवल श्रद्धालुओं और पर्यटकों को ऐतिहासिक जाखू मंदिर के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करेगी, बल्कि उन्हें शिमला के समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से भी परिचित कराएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुस्तक में विश्व प्रसिद्ध जाखू मंदिर के पौराणिक इतिहास, संजीवनी बूटी से जुड़े रहस्य तथा मंदिर से संबंधित अनेक रोचक तथ्यों का उल्लेख किया गया है। इसके अलावा इसमें शिमला की ऐतिहासिक धरोहर इमारतों, प्रमुख धार्मिक स्थलों और अन्य ऐतिहासिक विरासतों का भी विस्तृत वर्णन किया गया है, जो इसे पाठकों और पर्यटकों के लिए एक महत्वपूर्ण संदर्भ पुस्तक बनाता है।

इस अवसर पर लेखक की पत्नी माया सूर्यवंशी, जगमोहन शर्मा, पूरण चंद तथा अजय भारद्वाज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000