हिमाचल में 99 सडक़ें, 63 ट्रांसफार्मर ठप, बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 179 पेयजल योजनाएं बंद – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में 99 सडक़ें, 63 ट्रांसफार्मर ठप, बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 179 पेयजल योजनाएं बंद

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

बारिश और भू-स्खलन से बंद पड़ी 251 सडक़ों में से 99 सडक़ों पर शुक्रवार शाम तक यातायात बहाल नहीं हो पाया है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 63 ट्रांसफार्मर भी बंद पड़े हुए है। प्रदेश में ठप पड़ी पानी की स्कीमों का आंकड़ा भी शुक्रवार शाम तक 179 रह गया है। स्टेट एमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार सुबह प्रदेश भर में 126 ट्रांसफार्मर ठप पड़े हुए थे, जिनकी बहाली को लेकर बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने युद्ध स्तर पर अभियान चलाया और शाम छह बजे तक 63 में आपूर्ति को बहाल कर दिया है, जबकि शेष पर कार्य चल रहा है। बंद पड़े ट्रांसफार्मर में लाहुल -स्पीति में सबसे अधिक 44, जबकि शिमला में दस, चंबा में आठ और कांगड़ा जिला का एक इसमें शामिल है।

रिपोर्ट के तहत शुक्रवार सुबह के वक्त तक कुल 332 पेयजल स्कीमें बारिश के कारण हुए नुकसान की बजह से ठप पड़ी थी। जलशक्ति विभाग ने युद्धस्तर पर कार्य करते हुए 153 स्कीमों को शाम तक बहाल कर आपूर्ति को सुचारू कर दिया है, जबकि अब प्रदेश में शुक्रवार शाम तक ठप पड़ी पेयजल स्कीमों का आंकड़ा 179 रह गया है। इनमें जिला चंबा की सबसे अधिक 90 स्कीमें शामिल है, जबकि जिला कांगड़ा 47, शिमला 26, बिलासपुर दस और हमीरपुर की छह पेयजल स्कीमों को बहाल करना अभी बाकी रह गया है। लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट के तहत शुक्रवार को प्रदेश भर में कुल 251 सडक़ों पर वाहनों की आवाजाही थमी थी। इनमें से 152 सडक़ों को देर शाम तक यातायात के लिए बहाल कर दिया है, जबकि अब प्रदेश में 99 सडक़ें बंद है। लोक निर्माण विभाग ने 56 सडक़ों को शनिवार के दिन खोलने का अब लक्ष्य निर्धारित किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000