महिलाओं को 1500 रुपये कब? जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार से मांगा जवाब – भारत केसरी टीवी

महिलाओं को 1500 रुपये कब? जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार से मांगा जवाब

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

*साढ़े तीन साल में हिमाचल को गर्त में ले गई सुक्खू सरकार: जयराम ठाकुर*

 

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी से जारी प्रेस बयान में वर्तमान सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल की तीखी आलोचना करते हुए कहा है कि झूठी गारंटियों के सहारे सत्ता में आई कांग्रेस सरकार के पास अपनी एक भी उपलब्धि बताने के लिए कुछ नहीं है और समाज का हर वर्ग व्यवस्था परिवर्तन का खोखला नारा देने वाली इस सरकार की जनविरोधी नीतियों तथा गलत फैसलों से पूरी तरह त्रस्त हो चुका है। सत्ता में आने के पहले 300 यूनिट फ्री बिजली की गारंटी देने वाली कांग्रेस के मुखिया सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पूर्वा सरकार द्वारा दी जा रही फ्री बिजली छीन ली है। उन्होंने कहा कि आज पूरा प्रदेश सुक्खू सरकार से यह सवाल पूछ रहा है कि आखिर साढ़े तीन साल में उसने विकास का कौन सा कार्य किया है, क्योंकि धरातल पर समूचे हिमाचल प्रदेश में विकास के कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं और यह सरकार जनता पर भारी-भरकम टैक्स का बोझ लादने के अलावा अपनी हर मोर्चे पर नाकामी को छिपाने में पूरी तरह असफल साबित हुई है।

जयराम ठाकुर ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं के पैसे का दुरुपयोग करके उसे राज्य सरकार अपनी फ्लैगशिप योजनाओं के झूठे प्रचार-प्रसार में पानी की तरह बहा रही है, जबकि प्रदेश की जनता आज अपने हक के लिए सड़कों पर है। कांग्रेस ने चुनाव से पहले प्रदेश की जनता को जो बड़ी-बड़ी गारंटियां दी थीं, आज हिमाचल की जनता उन गारंटियों का हिसाब मांग रही है, जिससे बचने के लिए मुख्यमंत्री और उनके मंत्री जनता के बीच आने से लगातार कतरा रहे हैं।

उन्होंने पूछा कि आखिर क्यों वादे के मुताबिक 18 साल से अधिक आयु की महिलाओं को आज तक 1500 रुपये प्रतिमाह नहीं दिए जा रहे हैं

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000