एचआरटीसी के डिपुओं को नए टायर सप्लाई, परिवहन निगम ने भेजी खेप, रूटों पर दौड़ेंगी वर्कशॉप में खड़ी बसें – भारत केसरी टीवी

एचआरटीसी के डिपुओं को नए टायर सप्लाई, परिवहन निगम ने भेजी खेप, रूटों पर दौड़ेंगी वर्कशॉप में खड़ी बसें

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल पथ परिवहन निगम के बेड़े में पिछले कई महीनों से बना टायरों का संकट अब धीरे-धीरे खत्म होने लगा है। निगम प्रबंधन द्वारा नए टायरों की खरीद प्रक्रिया पूरी किए जाने के बाद प्रदेशभर के डिपो और केंद्रीय वर्कशॉप में टायरों की सप्लाई पहुंचनी शुरू हो गई है। इसके साथ ही लंबे समय से केवल टायरों की कमी के कारण वर्कशॉप में खड़ी बसों को दोबारा सडक़ों पर उतारने की कवायद तेज हो गई है। इससे प्रदेश के हजारों यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। निगम की शिमला स्थित तारादेवी केंद्रीय वर्कशॉप में भी नए टायरों की खेप पहुंच चुकी है।

यहां तकनीकी कर्मचारी पुराने और घिस चुके टायरों को तेजी से बदल रहे हैं, जिन बसों का रखरखाव कार्य पूरा हो चुका था और जो केवल नए टायरों का इंतजार कर रही थीं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तैयार किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द नियमित रूटों पर भेजा जा सके। पिछले कई महीनों से एचआरटीसी गंभीर टायर संकट से जूझ रहा था। टायरों की कमी के कारण कई बसों को पुराने और घिसे हुए टायरों के साथ ही चलाना पड़ रहा था, जबकि दर्जनों बसें केवल नए टायर उपलब्ध नहीं होने के कारण डिपो और वर्कशॉप में खड़ी थीं। अब नई खेप पहुंचने के बाद निगम ने चरणबद्ध तरीके से सभी डिपो को टायर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

टायरों के कमी के कारण नहीं रूकेंगी बसें

निगम प्रबंधन का लक्ष्य है कि जिन बसों को केवल टायरों की कमी के कारण रोका गया था, उन्हें जल्द से जल्द फिर से बेड़े में शामिल किया जाए। इससे न केवल बसों की उपलब्धता बढ़ेगी बल्कि यात्रियों को समय पर और नियमित परिवहन सुविधा भी मिल सकेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000