हिमाचल प्रदेश के डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी का निधन, हार्ट अटैक से हुई मौत – भारत केसरी टीवी

हिमाचल प्रदेश के डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी का निधन, हार्ट अटैक से हुई मौत

ब्रह्मू राम सरैना हरौली :-10/02/2024,
हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री का हार्ट अटैक आने के बाद का शुक्रवार रात निधन हो गया. सिम्मी अग्निहोत्री की तबीयत बिगड़ी और इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.
हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री का निधन हो गया है. शुक्रवार रात करीब 12 बजे मुकेश अग्निहोत्री ने खुद अपने फेसबुक पेज पर इसकी जानकारी दी. खबर के मुताबिक, सिम्मी अग्निहोत्री को हार्ट अटैक आया था और पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उन्होंने अंतिम सांस ली. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने देर रात्रि अपनी फेसबुक पोस्ट पर दुखद समाचार शेयर किया.

Advertisement

डिप्टी सीएम ने खुद दी जानकारी

Advertisement

उन्होंने लिखा, ‘अत्यंत दुःखी हृदय से सूचित कर रहे हैं कि प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री जी इस नश्वर संसार को छोड़, प्रभु के चरणों में विलीन हो गईं हैं. उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए हमारे पैतृक गांव गोंदपुर जयचंद स्थित निजी निवास आस्था कुंज में दोपहर 01:00 बजे तक रखा जाएगा. अंतिम संस्कार शनिवार 10 फ़रवरी दोपहर 02:00 बजे मोक्ष धाम गोंदपुर जयचंद (हरोली) में किया जाएगा. ॐ शांति ॐ’

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000