टेंडर में भरी जाने वाली मूल दरों में जीएसटी नहीं, PMGSY-नाबार्ड की तर्ज पर लोक निर्माण विभाग में होंगी अनुबंध शर्तें – भारत केसरी टीवी

टेंडर में भरी जाने वाली मूल दरों में जीएसटी नहीं, PMGSY-नाबार्ड की तर्ज पर लोक निर्माण विभाग में होंगी अनुबंध शर्तें

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना और नाबार्ड की तर्ज पर लोक निर्माण विभाग में होंगी अनुबंध शर्तें

प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना और नाबार्ड की तर्ज पर लोक निर्माण विभाग में अब राज्य कार्यों के टेंडर की शर्तें होगी। विभाग ने प्रदेश सरकार की मंजूरी के बाद राज्य योजनाओं के तहत होने वाले कार्यों की टेंडर शर्तों में बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत राज्य कार्यों के टेंडर भी जीएसटी को छोडक़र किए जाएंगे। इसके लिए विभाग ने जनरल कंडीशंस ऑफ कॉन्ट्रैक्ट (जीसीसी) में संशोधन कर दिए हैं और सभी मुख्य अभियंताओं तथा अधीक्षण अभियंताओं को नए प्रावधानों का सख्ती से पालन करने के निर्देश जारी किए हैं। विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार अब ठेकेदार निविदा में केवल कार्य की मूल दरें भरेंगे। इन दरों में जीएसटी शामिल नहीं होगा, जबकि लेबर सेस समेत भवन एवं अन्य रॉयल्टी, स्थानीय निकायों के कर और अन्य सभी शुल्कों को ध्यान में रखकर ही दरें देनी होंगी। कार्य पूरा होने और बिल प्रस्तुत करने के समय प्रचलित दर के अनुसार जीएसटी अलग से भुगतान किया जाएगा। वर्तमान में यह दर 18 प्रतिशत है। संशोधित प्रावधानों के अनुसार निर्माण सामग्री की खरीद पर लगने वाला जीएसटी ठेकेदार पहले स्वयं जमा करेगा। इसके बाद विभाग कार्य की स्वीकृत मात्रा के आधार पर बिल भुगतान के समय लागू जीएसटी का भुगतान करेगा।

जीएसटी की स्रोत पर कटौती (टीडीएस) जीएसटी अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निविदा में दी जाने वाली दरों में जीएसटी शामिल नहीं माना जाएगा, लेकिन अन्य सभी कर, उपकर, रॉयल्टी, टोल टैक्स तथा स्थानीय निकायों के शुल्क शामिल रहेंगे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000