पहली जुलाई से लागू होगी वीबी-जीरामजी योजना, शिवराज सिंह चौहान ने साझा किया रोडमैप, अब 125 दिन रोजगार – भारत केसरी टीवी

पहली जुलाई से लागू होगी वीबी-जीरामजी योजना, शिवराज सिंह चौहान ने साझा किया रोडमैप, अब 125 दिन रोजगार

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शिवराज सिंह चौहान ने साझा किया रोडमैप

नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन ग्रामोदय से राष्ट्रोदय के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देशभर से आए 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के ग्रामीण विकास मंत्रियों के साथ व्यापक मंथन किया। सम्मेलन में न सिर्फ योजनाओं की समीक्षा हुई, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में विकसित ग्राम-विकसित भारत के विजन को जमीन पर उतारने के लिए ठोस रणनीतियां भी सामने आईं। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने विकसित भारत- जीरामजी योजना और लखपति दीदी के रोडमैप के बारे में भी बताया। शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि पहली जुलाई से विकसित भारत- जीरामजी योजना देशभर में लागू होगी, जो मनरेगा की जगह लेगी। इसके लिए 95,682 करोड़ रुपए की अंतरिम स्वीकृति दी जा चुकी है। उन्होंने राज्यों से अपील की कि वे समय पर अपनी औपचारिकताएं पूरी करें। अब अगर आवेदन के 15 दिन के अंदर रोजगार नहीं मिलता है, तो संबंधित व्यक्ति को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।

अब 125 दिन रोजगार

मनरेगा के तहत ग्रामीण परिवारों को साल में 100 दिन के रोजगार की गारंटी मिलती है, लेकिन पहली जुलाई से यह सीमा बढ़ाकर 125 दिन कर दी जाएगी। यानी जरूरतमंद परिवारों को अब 25 दिन ज्यादा काम मिल सकेगा।

छह करोड़ महिलाओं को बनाएंगे लखपति दीदी

सम्मेलन में लखपति दीदी डैशबोर्ड लॉन्च किया गया और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ करते हुए शिवराज सिंह ने बताया कि पीएम मोदी की ओर से 3 करोड़ से बढ़ाकर 6 करोड़ महिलाओं को लखपति दी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000