हिमाचल की 46 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, 34 दवा उद्योगों में निर्मित उत्पाद नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी में शामिल – भारत केसरी टीवी

हिमाचल की 46 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, 34 दवा उद्योगों में निर्मित उत्पाद नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी में शामिल

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

देश के प्रमुख दवा निर्माण केंद्र हिमाचल प्रदेश के 34 दवा निर्माण इकाइयों में निर्मित 46 दवा एवं कॉस्मेटिक उत्पाद गुणवत्ता जांच में निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन के जून माह के ड्रग अलर्ट में गुणवत्ता जांच में प्रदेश के 34 दवा उद्योगों में निर्मित इन 46 उत्पादों को नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी सूची में शामिल किया गया है। इनमें सबसे अधिक 30 उत्पाद बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) औद्योगिक क्षेत्र में निर्मित हैं। सबसे गंभीर मामला कालाअंब का सामने आया है, जहां निर्मित एडेनोसिन इंजेक्शन के एक बैच को औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 की धारा 17.बी के तहत स्प्यूरियस (नकली) माना गया है।

सीडीएससीओ द्वारा जून 2026 के ड्रग अलर्ट में देशभर के कुल 159 दवा एवं कॉस्मेटिक नमूने गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे। इनमें 132 नमूने राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं तथा 27 नमूने केंद्रीय प्रयोगशालाओं में जांच के दौरान फेल पाए गए। हिमाचल की सूची में बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़, झाड़माजरी, भुड,, दवनी, गुल्लरवाला, कालाअंब, पांवटा साहिब, परवाणू, सोलन और कांगड़ा स्थित दवा निर्माण इकाइयों के उत्पाद शामिल हैं। जांच में एंटीबायोटिक, हृदय रोग, दर्द एवं बुखार, बच्चों के सिरप, खांसी की दवाएं, पेट संबंधी दवाएं, आंखों की दवाए इंजेक्शन और विटामिन उत्पादों तक के नमूने फेल हुए हैं।

 

जून 2026 ड्रग अलर्ट

 

देशभर में फेल नमूने 159

राज्य प्रयोगशालाओं में फेल 132

केंद्रीय प्रयोगशालाओं में फेल 27

हिमाचल में निर्मित उत्पाद 46

हिमाचल के दवा उद्योग 34

बीबीएन क्षेत्र में निर्मित उत्पाद 30

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000