टेस्ट आज, रिपोर्ट महीने बाद, टांडा मेडिकल कालेज का पैथोलॉजी विभाग सवालों के घेरे में – भारत केसरी टीवी

टेस्ट आज, रिपोर्ट महीने बाद, टांडा मेडिकल कालेज का पैथोलॉजी विभाग सवालों के घेरे में

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

डा. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। एक मरीज ने 24 जून को निर्धारित शुल्क जमा करवाकर अपनी जांच के लिए सैंपल दिया था, लेकिन लगभग एक माह बीतने को है, उसे रिपोर्ट उपलब्ध नहीं करवाई गई। पीडि़त का कहना है कि बिल कटने के बावजूद विभाग ने सैंपल को लंबे समय तक अपने पास ही रखा और रिपोर्ट तैयार नहीं की। मरीज लगातार रिपोर्ट के लिए अस्पताल के चक्कर काटता रहा, लेकिन उसे हर बार इंतजार करने को कहा गया। समय पर रिपोर्ट न मिलने के कारण इलाज शुरू होने में भी देरी हुई, जिससे मरीज और उसके परिजनों में भारी रोष है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि कई बीमारियों में जांच रिपोर्ट के आधार पर ही उपचार शुरू होता है। यदि रिपोर्ट समय पर न मिले, तो मरीज की बीमारी गंभीर हो सकती है और कुछ मामलों में जान का खतरा भी पैदा हो सकता है। मरीज और उसके परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

उनका कहना है कि सरकारी अस्पतालों में इस तरह की लापरवाही मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ है और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए। टीएमसी के पैथोलॉजी के एसोसिएट प्रो. डाक्टर बाल चंद्र ने बताया कि मशीनें मैनुअली वर्क कर रही हैं, जिसके चलते इसमें देरी हुई है, जल्द रिपोर्ट तैयार करवाकर दे दी जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000