पेपर लीक पर संसद से सडक़ तक संग्राम, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और चढ़ावा चोरी पर विपक्ष हमलावर – भारत केसरी टीवी

पेपर लीक पर संसद से सडक़ तक संग्राम, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और चढ़ावा चोरी पर विपक्ष हमलावर

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का पहला दिन

राहुल बोले, मोदी इतिहास के सबसे युवा विरोधी प्रधानमंत्री

संसद के मानसून सत्र का पहला दिन सोमवार को नीट यूजी पेपर लीक, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और चढ़ावा चोरी के मुद्दों पर विपक्ष के जोरदार हंगामे की भेंट चढ़ गया। लोकसभा और राज्यसभा में विपक्षी सदस्यों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इन मुद्दों को उठाया, जिसके कारण दोनों सदनों में प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं चला और न ही कोई विधायी कामकाज हो सका। सदस्य दोनों सदनों में हंगामा और नारेबाजी करते रहे। लोकसभा और राज्यसभा में बार-बार के स्थगन के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित करनी पड़ी। उधर, दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से जारी विरोध प्रदर्शन के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी भारत के इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री हैं। इतने युवा विरोधी कि एक नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी नहीं ले सकते। 152 पेपर लीक, 7.5 करोड़ छात्र पीडि़त और सजा एक दोषी को भी नहीं। सजा किसे मिली, मेहनती युवाओं को। जब इन बच्चों ने शिक्षा के जायज सवाल उठाए, तो जवाब में मिली लाठी और हिरासत। पेपर लीक करने वाले अपराधी आजाद हैं और वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे जाते हैं, पीटे जाते हैं। यह सरकार सिर्फ युवाओं को नाकाम नहीं कर रही, उन पर टूट पड़ी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000