मानसून सत्र में आज से घमासान, विपक्ष के तरकश में ‘चंदा चोरी’ जैसे तीर, सरकार का भी बड़ा प्लान – भारत केसरी टीवी

मानसून सत्र में आज से घमासान, विपक्ष के तरकश में ‘चंदा चोरी’ जैसे तीर, सरकार का भी बड़ा प्लान

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

विपक्ष के तरकश में ‘चंदा चोरी’ जैसे तीर, सरकार का भी बड़ा प्लान

सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मानसूत्र सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं। हालांकि मानसून सत्र विपक्षी इंडिया ब्लॉक की एकजुटता के लिए भी अहम रहने वाला है। विपक्ष ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी, नीट पेपर लीक, जंतर मंतर से सोनम वांगचुक को जबरन हटाने, भ्रष्टाचार के आरोप और विपक्षी दलों को तोडऩे की कोशिश को मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की तैयारी में है। वहीं सरकार ने भी अपनी पूरी तैयारी कर रखी है। संसद सत्र के पहले दिन हंगामा होने के आसार हैं। सरकार राज्य सभा में वंदे मातरम् बिल ला रही है। विपक्ष इस बिल का विरोध करेगा। संसद के मानसून सत्र के सोमवार से शुरू होने से पहले लोकसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में रविवार को बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (बीएसी) की बैठक में मानसून सत्र में आने वालों बिलों पर लोकसभा में चर्चा के समय का आबंटन किया गया। सत्र के दौरान छह विधेयक पेश किए जाएंगे। इनमें परिसीमन बिल और महिला आरक्षण विधेयक शामिल नहीं है।

वहीं रविवार को डीएमके ने कहा कि पार्टी वर्तमान लोकसभा की मौजूदा सदस्य संख्या के आधार पर महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में है, पर ऐसा कुछ भी नहीं होना चाहिए, जिससे दक्षिणी राज्यों के साथ अन्याय हो और अगर परिसीमन से दक्षिणी राज्यों पर असर पड़ता है, तो इसे 25 वर्षों के लिए स्थगित कर दिया जाना चाहिए। डीएमके सांसद तिरुचि शिवा ने कहा कि परिसीमन के मुद्दे पर हमें और अधिक स्पष्टता चाहिए। डीएमके का यह बदला हुआ रुख सत्ता पक्ष को उम्मीद देने वाला है, क्योंकि यह वही डीएमके है, जिसने पिछली बार तत्कालीन सीएम और पार्टी प्रमुख स्टालिन की अगवाई में परिसीमन बिल

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000