हिमाचल के युवाओं के लिए खुशखबरी! वन विभाग में 500 सहायक वन रक्षकों की होगी भर्ती – भारत केसरी टीवी

हिमाचल के युवाओं के लिए खुशखबरी! वन विभाग में 500 सहायक वन रक्षकों की होगी भर्ती

[MADAN SHARMA]

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में जंगलों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा वन विभाग को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार 500 सहायक वन रक्षक (असिस्टैंट फोरैस्ट गार्ड) के पदों पर भर्ती करने जा रही है। इसके लिए विभाग द्वारा एक नया कैडर तैयार किया जा रहा है और भर्ती को अंतिम रूप देने के लिए नए भर्ती एवं पदोन्नति (आर एंड पी) नियम बनाए जा रहे हैं। इस नए प्रस्ताव को 20 जुलाई को होने वाली प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा।

Advertisement

8 साल की नियमित सेवा के बाद वन रक्षक के पद पर मिलेगी पदोन्नति

नए कैडर के तहत नियुक्त होने वाले युवाओं के लिए पदोन्नति (प्रमोशन) का स्पष्ट प्रावधान तय किया गया है। सहायक वन रक्षक के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवार जब अपनी 8 वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर लेंगे, तो उन्हें वन रक्षक (फोरैस्ट गार्ड) के पद पर प्रमोट कर दिया जाएगा।

राज्य चयन आयोग करेगा भर्ती, लिखित और शारीरिक परीक्षा होगी अनिवार्य

इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया राज्य चयन आयोग के माध्यम से संचालित की जाएगी जो पूरी तरह पारदर्शी होगी। वन रक्षकों की भर्ती की तर्ज पर ही, अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टैस्ट) के साथ-साथ लिखित परीक्षा भी उत्तीर्ण करनी होगी। दोनों चरणों में सफल रहने वाले योग्य और शारीरिक रूप से सक्षम उम्मीदवारों का ही अंतिम चयन होगा,

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000