गग्गल एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित 113 परिवारों को 16.76 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता – भारत केसरी टीवी

गग्गल एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित 113 परिवारों को 16.76 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता

[मदन शर्मा ]

Advertisement

 

Advertisement

गग्गल हवाई अड्डा विस्तार से प्रभावित 113 परिवारों को 16.76 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार कांगड़ा क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए गग्गल हवाई अड्डे के विस्तार हेतु अधिग्रहित की जा रही भूमि के मालिकों को पर्याप्त मुआवजा प्रदान कर रही है। इसके साथ ही सरकार ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए हवाई अड्डे के आसपास सरकारी भूमि पर दुकानें और अन्य व्यवसाय संचालित करने वाले 113 परिवारों को 16.76 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत की है।

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने इस संवेदनशील निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। उन्होंने कहा कि संभवतः यह देश का पहला ऐसा मामला है, जिसमें किसी भूमि अधिग्रहण परियोजना के तहत सरकारी भूमि पर व्यवसाय कर रहे लोगों को भी सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को सहयोग देने के लिए समर्पित है और यह निर्णय प्रभावित लोगों को अपने रोजगार को दोबारा स्थापित करने तथा आजीविका जारी रखने में मदद करेगा।

केवल सिंह पठानिया ने बताया कि मुख्यमंत्री के कांगड़ा दौरे के दौरान कई प्रतिनिधिमंडलों ने उनसे मुलाकात कर इन दुकानदारों के लिए वित्तीय सहायता की मांग की थी। इस सहायता को मंजूरी देकर मुख्यमंत्री ने एक बार फिर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के प्रति अपनी संवेदनशीलता और सरोकार को दर्शाया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को प्रदेश की ‘पर्यटन राजधानी’ के रूप में विकसित करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी है। गग्गल हवाई अड्डे के विस्तार से कांगड़ा में उच्च श्रेणी के पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी बड़ा लाभ मिलेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000