बिक्रम ठाकुर बोले – दस गारंटियों से ध्यान भटकाने के लिए श्रीराम की शरण में आए मुख्यमंत्री और उनकी टीम – भारत केसरी टीवी

बिक्रम ठाकुर बोले – दस गारंटियों से ध्यान भटकाने के लिए श्रीराम की शरण में आए मुख्यमंत्री और उनकी टीम

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

*धर्मशाला* : पूर्व उद्योग मंत्री एवं जसवां-परागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अपनी दस चुनावी गारंटियों की विफलता, प्रदेश की बिगड़ती आर्थिक स्थिति, बढ़ते कर्ज और प्रशासनिक नाकामी से जनता का ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस सरकार अब भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री यदि वास्तव में प्रदेश की जनता के प्रति जवाबदेह हैं तो राम मंदिर पर बयानबाजी करने के बजाय हिमाचल प्रदेश की वास्तविक आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करें।

Advertisement

बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को भगवान श्रीराम और राम मंदिर पर सवाल उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। जिस कांग्रेस ने वर्षों तक श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन का विरोध किया, न्यायिक प्रक्रिया में बाधाएं खड़ी की और श्रीराम के अस्तित्व तक पर प्रश्न उठाए, वही आज राजनीतिक लाभ के लिए करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था पर सवाल खड़े कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू भी अपनी सरकार की विफलताओं को छिपाने के लिए श्रीराम के नाम का सहारा ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर बोलने से पहले कांग्रेस को अपने इतिहास का जवाब देना चाहिए। देश आज भी 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला, कोयला आवंटन (कोलगेट) घोटाला, कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाला, बोफोर्स तोप सौदा, अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला, आदर्श हाउसिंग सोसाइटी घोटाला, नेशनल हेराल्ड मामला, एयरसेल-मैक्सिस मामला, तत्रा ट्रक सौदा, चारा घोटाला, हेलीकॉप्टर खरीद अनियमितताएं, बैंकिंग घोटाले और अनेक भ्रष्टाचार के मामलों को नहीं भूला है। कांग्रेस का इतिहास घोटालों, भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग से भरा हुआ है।

बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को बताना चाहिए कि जिन घोटालों ने देश की साख को विश्वभर में नुकसान पहुंचाया, उनकी नैतिक जिम्मेदारी कौन लेगा। उन्होंने कहा कि जिनके शासनकाल में भ्रष्टाचार व्यवस्था का हिस्सा बन गया था, वे आज ईमानदारी और पारदर्शिता का पाठ पढ़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू पहले प्रदेश की जनता को बताएं कि दस गारंटियों का क्या हुआ, महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह कब मिलेगा, युवाओं को रोजगार कहां है, किसानों और बागवानों से किए गए वादे क्यों पूरे नहीं हुए, कर्मचारियों और पेंशनरों की समस्याओं का समाधान क्यों नहीं हुआ तथा प्रदेश की आर्थिक स्थिति लगातार क्यों बिगड़ती जा रही है। जनता इन सवालों का जवाब चाहती है, लेकिन कांग्रेस सरकार जवाब देने के बजाय धार्मिक आस्था को राजनीतिक मुद्दा बना रही है।

बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों भारतीयों की आस्था और सांस्कृतिक चेतना के प्रतीक हैं। राम मंदिर पूरे राष्ट्र की श्रद्धा का केंद्र है। कांग्रेस को राजनीतिक लाभ के लिए श्रीराम और राम मंदिर को विवादों में घसीटना बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता कांग्रेस सरकार की राजनीति को भली-भांति समझ चुकी है। जब-जब कांग्रेस अपनी विफलताओं, झूठी गारंटियों और आर्थिक कुप्रबंधन पर घिरती है, तब-तब वह जनता का ध्यान भटकाने के लिए नए विवाद खड़े करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के हितों, सुशासन और सत्य के पक्ष में मजबूती से खड़ी रहेगी‌। उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू से फिर मांग की कि वह प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर तत्काल श्वेत पत्र जारी करें और अपनी दस गारंटियों का हिसाब जनता को दे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000