हिमाचल में तेज बारिश का अलर्ट, दो दिन जमकर बरसेेंगे बादल, चार दिन हल्की फुहारों के आसार – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में तेज बारिश का अलर्ट, दो दिन जमकर बरसेेंगे बादल, चार दिन हल्की फुहारों के आसार

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

प्रदेश में सोमवार को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम और कुछ इलाकों में भारी बारिश के बाद अब मंगलवार से मौसम अपेक्षाकृत शांत रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार से पूरे सप्ताह प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि सप्ताह के अंतिम दो दिन 18 और 19 जुलाई को कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को एक बार फिर सतर्क रहने की सलाह दी गई है

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से शुक्रवार तक प्रदेश के मैदानी, मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान किसी भी जिला के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि बारिश का सिलसिला पूरी तरह नहीं थमेगा और बीच-बीच में फुहारें पड़ती रहेंगी। विभाग के अनुसार 18 और 19 जुलाई को मानसून दोबारा सक्रिय होगा। इन दो दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।
कसौली में सबसे ज्यादा 61 एमएम बारिश दर्ज

सोमवार को प्रदेश में कसौली में 61 एमएम, ओलिंडा में छह, धर्मपुर में पांच, घुमारवीं में पांच, नंगल डैम में पांच, ब्रह्माणी में चार, ऊना में तीन, नगरोटा सूरियां में तीन एमएम वर्षा दर्ज की गई। राजधानी शिमला सहित कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। सोमवार को प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान देहरा गोपीपुर में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान केलांग में 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000