हिमाचल में स्वास्थ्य विभाग के लिए 105 अतिरिक्त पदों पर भर्ती, 25 जुलाई तक करें आवेदन – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में स्वास्थ्य विभाग के लिए 105 अतिरिक्त पदों पर भर्ती, 25 जुलाई तक करें आवेदन

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

एचपीआरसीए 105 अतिरिक्त पदों पर करेगा भर्ती, 25 जुलाई तक आवेदन का मौका

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से चिकित्सा क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के 105 अतिरिक्त पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इन पदों में ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट (OTA) के 60 पद, रेडियोग्राफर के 30 पद तथा सीनियर लेबोरेटरी टेक्नीशियन/एमएलटी ग्रेड-II के 15 पद शामिल हैं। सभी नियुक्तियां जॉब ट्रेनी आधार पर की जाएंगी।

ये 105 पद पहले जारी किए गए 196 पदों के अतिरिक्त हैं, जिनका विज्ञापन 28 फरवरी 2026 (विज्ञापन संख्या 04/2026) के माध्यम से जारी किया गया था। उस विज्ञापन में 176 पद ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट (पोस्ट कोड 26008), 10 पद रेडियोग्राफर (पोस्ट कोड 26009) और 10 पद सीनियर लेबोरेटरी टेक्नीशियन/एमएलटी ग्रेड-II (पोस्ट कोड 26012) के शामिल थे। इसके बाद 30 मार्च 2026 को जारी परिशिष्ट (Addendum) के माध्यम से 18 और पद जोड़े गए थे।

नई भर्ती के तहत शामिल किए गए 105 पदों को पहले जारी विज्ञापन और परिशिष्ट के साथ जोड़ दिया गया है।

इसके चलते तीनों पोस्ट कोड के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल 11 जुलाई 2026 से 25 जुलाई 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक) दोबारा खोल दिया गया है।

नए अभ्यर्थी हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की वेबसाइट https://hprca.hp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने पहले ही विज्ञापन संख्या 04/2026 या 30 मार्च 2026 के परिशिष्ट के तहत आवेदन किया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000