सोलन में पत्नी की हत्या की साजिश नाकाम: गला रेतकर 100 मीटर गहरी खाई में फेंका, पुलिस ने आधे घंटे में तीन आरोपी दबोचे – भारत केसरी टीवी

सोलन में पत्नी की हत्या की साजिश नाकाम: गला रेतकर 100 मीटर गहरी खाई में फेंका, पुलिस ने आधे घंटे में तीन आरोपी दबोचे

[मदन शर्मा]

Advertisement

सोलन, 12 जुलाई। जिला सोलन के पुलिस थाना सदर ने एक सनसनीखेज हत्या के प्रयास के मामले का त्वरित खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को घटना के करीब आधे घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने कथित तौर पर एक महिला की हत्या की साजिश रचकर पहले उसके गले पर चाकू से वार किया और फिर उसे लगभग 80 से 100 मीटर गहरी खाई में धक्का दे दिया।

Advertisement

पुलिस के अनुसार FIR संख्या 151/2026, दिनांक 11 जुलाई 2026, धारा 109 एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत पुलिस थाना सदर, सोलन में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस को 11 जुलाई को पुलिस चौकी सपरून में सूचना मिली कि कुछ लोगों ने एक महिला को सड़क से नीचे गहरी खाई में फेंक दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी सपरून और पुलिस थाना सदर, सोलन की टीमें प्रभारी थाना सदर के नेतृत्व में तुरंत मौके पर पहुंचीं।

प्रत्यक्षदर्शी ने बचाई महिला की जान

जांच के दौरान बड़ोग निवासी नरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि 10 जुलाई की रात करीब 8:15 से 8:30 बजे के बीच वह देहुंघाट से अपने गांव गलोग जा रहे थे। पंच परमेश्वर मंदिर के पास उन्होंने तीन युवकों को एक युवती के साथ देखा। कुछ आगे जाने के बाद उन्हें संदेह हुआ कि युवक महिला का गला दबा रहे हैं। जब वह वापस घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि तीनों युवकों ने महिला को सड़क से लगभग 80 से 100 मीटर गहरी खाई में धक्का दे दिया और नगाली की ओर भाग गए।

घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान पैराफिट के पास खून के निशान भी मिले।

झाड़ियों के सहारे बची महिला

पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। इस दौरान महिला झाड़ियों के सहारे नीचे बाईपास रोड तक पहुंच गई थी, जहां से स्थानीय लोग उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल सोलन ले गए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया।

आधे घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नगाली के पास से तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई—

मदन कुमार (28 वर्ष) निवासी जिला गौंडा, उत्तर प्रदेश।

दलीप कुमार (28 वर्ष) निवासी जिला बहराइच, उत्तर प्रदेश।

शिवम (20 वर्ष) निवासी जिला बहराइच, उत्तर प्रदेश।

पत्नी की हत्या की रची थी साजिश

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि घायल महिला मोनिका, आरोपी दलीप कुमार की पत्नी है। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस जांच के अनुसार दलीप ने अपने भाई शिवम और दोस्त मदन कुमार के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की साजिश रची। आरोपी उसे उत्तर प्रदेश से घूमने के बहाने सोलन लाए, जहां सुनसान स्थान पर पहले उसके गले पर चाकू से वार किया और फिर हत्या की नीयत से गहरी खाई में फेंक दिया। वारदात के बाद आरोपी उत्तर प्रदेश भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें घटना के करीब आधे घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने घटनास्थल से भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड का संबंधित राज्यों की पुलिस से सत्यापन कराया जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

भारत केसरी टीवी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000