सहकारी सभाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने तथा किसानों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण – संजय अवस्थी – भारत केसरी टीवी

सहकारी सभाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने तथा किसानों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण – संजय अवस्थी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

भराड़ीघाट में ‘द जनता कृषि सेवा सहकारी सभा’ के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

Advertisement

 

अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि सहकारी सभाएं जहां क्षेत्र की आर्थिकी को और मज़बूत बना रहा है वहीं ग्रामीण युवाओं को रोज़गार व स्वरोज़गार के बेहतर अवसर भी प्रदान कर रहा है। संजय अवस्थी ने आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दसेरन के भराड़ीघाट में ‘द जनता कृषि सेवा सहकारी सभा’ के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।

संजय अवस्थी ने कहा कि सहकारी सभाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने तथा किसानों और आमजन को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि द जनता कृषि सेवा सहकारी सभा नवनिर्मित भवन के माध्यम से सभा के कार्यों का बेहतर एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित होगा तथा क्षेत्र के किसानों और स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मज़बूत करना तथा विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता है। अर्की विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य करवाए जा रहे हैं और भविष्य में भी क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों को विकसित करने के लिए विभिन्न योजनाएं आरम्भ की गई है जिसका लाभ लोगों तक पहुंच रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा गाय व भैंस के दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य में की गई बढ़ौतरी, प्राकृतिक खेती से उगाई जाने वाली फसलों जैसे मक्की, गेंहू व हल्दी के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि से किसानों व पशुपालकों को उनके उत्पादों को सही दाम दिलाने में सहायक सिद्ध हो रहा है।

संजय अवस्थी ने आमजन को विश्वास दिलाया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कार्य से क्षेत्र में आ रही समस्याओं को सुलझाने के लिए एक सामूहिक बैठक की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित बनाया जाएगा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का कार्य वैज्ञानिक तरीके से किया जाएगा ताकि क्षेत्र में कोई दुर्घटना न हो।

उन्होंने जागृति युवा मण्डल गतेड़ को 21 हज़ार रुपए, ग्राम पंचायत क्यारड़ को 30 और ग्राम पंचायत दसेरन को 20 सोलर लाइट देने, सेवा सहकारी सभा भवन के साथ पानी की पुलिया लगाने के लिए 1.73 लाख रुपए तथा नलाग मोक्षधाम के निर्माण कार्य के लिए 02 लाख रुपए देने की घोषणा की।

उन्होंने महिला मण्डल गतेड़, खड़ौन, आली कल्लर, डिनन तथा कूंद को 11-11 हजार रुपए देने की घोषणा की।

विधायक ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।

इस अवसर पर द जनता कृषि सेवा सहकारी सभा के प्रधान हरीश कुमार भारद्वाज, जोगिन्द्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, जोगिन्द्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के निदेशक रोशन वर्मा, हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम सोलन के निदेशक धर्म पाल, ग्राम पंचायत दसेरन की प्रधान तारा ठाकुर, ग्राम पंचायत क्यारड की प्रधान मीरा ठाकुर, ग्राम पंचायत दसेरन के उप प्रधान कुलदीप शर्मा, अम्बुजा-दाड़ला-कसलोग-मांगू परिवहन सहकारी सभा सीमित दाड़लाघाट के प्रधान वेद प्रकाश शुक्ला, बाघल लैंड लूजर परिवहन समिति दाड़लाघाट के प्रधान जगदीश ठाकुर, महिला मण्डल गतेड़ की प्रधान कांता देवी, महिला मण्डल खड़ौन की प्रधान कमला देवी, महिला मण्डल आली कल्लर की प्रधान फुला देवी, महिला मण्डल डिनन की प्रधान राधा शर्मा तथा महिला मण्डल कूंद की प्रधान जया देवी, कांग्रेस पार्टी के रमेश ठाकुर, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता विवेक कटोच, विद्युत बोर्ड के अधीशाषी अभियंता संदीप कुमार, नायब तहसीलदार दाड़लाघाट प्रेमलाल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय निवासी उपस्थि

त थे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000