कुदरत का कहर: पट्टा महलोग क्षेत्र में भारी बारिश ने बरपाया तांडव, 70 वर्षीय बुजुर्ग मदन लाल की पूरी फसल तबाही के मंजर में तब्दील! – भारत केसरी टीवी

कुदरत का कहर: पट्टा महलोग क्षेत्र में भारी बारिश ने बरपाया तांडव, 70 वर्षीय बुजुर्ग मदन लाल की पूरी फसल तबाही के मंजर में तब्दील!

[MADAN SHARMA]

Advertisement

खरोटा/बद्दी:

Advertisement

ग्राम पंचायत चडियार के खरोटा गांव में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश ने एक गरीब किसान परिवार के अरमानों पर पानी फेर दिया। 70 वर्षीय बुजुर्ग मदन लाल (पुत्र स्व. श्री दीप राम) के खेतों में लहलहाती धान की फसल पूरी तरह तहस-नहस हो चुकी है।

पास के नाले में पानी के भीषण उफान ने सुरक्षा दीवार को ताश के पत्तों की तरह ढा दिया। नाले का रौद्र रूप खेतों में पानी की निकासी के लिए बनी सुरक्षा दीवार को भी बहा ले गया, जिससे पूरी जमीन जलमग्न हो गई और फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई।

पीड़ित की आपबीती: मदन लाल जी की उम्र 70 वर्ष है और यह फसल ही उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन थी। एक ही रात में रोजी-रोटी छिन जाने से बुजुर्ग और उनका परिवार गहरे सदमे में है।

पटवारी को सूचना: संबंधित पटवार सर्कल कैंडोल के पटवारी को तुरंत सूचित कर मौके का मुआयना करने और नुकसान का सही एस्टीमेट (आकलन) तैयार करने की सलाह दी गई है।

पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका: ग्राम पंचायत चडियार के प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों को भी तुरंत मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लेने को कहा गया है।

“अगर शासन-प्रशासन से बुजुर्ग मदन लाल जी को उचित न्याय और मुआवजा नहीं मिला, तो ‘आपकी आवाज पट्टा महलोग’ टीम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी और उनकी आवाज को बुलंद करेगी।

पटवार सर्कल केंडोल के पटवारी, ग्राम पंचायत चडियार के प्रधान और पंचायत समिति के सदस्यों से पुरजोर अपील की जाती है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत खरोटा गांव पहुंचकर मौका मुआयना करें। पीड़ित बुजुर्ग मदन लाल और उनके परिवार को जल्द से जल्द उचित वित्तीय सहायता और मुआवजा प्रदान किया जाए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000