हनुमान जी के आशीर्वाद से विकसित भारत का संकल्प और मजबूत होगा, मोदी जी के नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है : अनुराग ठाकुर – भारत केसरी टीवी

हनुमान जी के आशीर्वाद से विकसित भारत का संकल्प और मजबूत होगा, मोदी जी के नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है : अनुराग ठाकुर

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा।   28/06/2026

Advertisement

 

Advertisement

 

 

 

हनुमान जी के आशीर्वाद से विकसित भारत का संकल्प और मजबूत होगा, मोदी जी के नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है : अनुराग ठाकुर

12 वर्षों में भारत बना विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, हिमाचल को अभूतपूर्व विकास परियोजनाएं और हजारों करोड़ की सौगात मिली : अनुराग ठाकुर

 

शिमला। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुराग सिंह ठाकुर ने आज शिमला प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध जाखू मंदिर में भगवान हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

 

इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि शिमला आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु यदि जाखू मंदिर में हनुमान जी के दर्शन नहीं करता तो उसकी यात्रा अधूरी मानी जाती है। यह स्थान केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा और सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान के चरणों में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा विकसित भारत के संकल्प की सफलता के लिए प्रार्थना की।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के स्वर्णिम अध्याय रहे हैं। वर्ष 2014 में भारत जहां दुनिया की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, वहीं आज भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में 25 करोड़ से अधिक नागरिक गरीबी रेखा से बाहर आए, करोड़ों परिवारों को पक्का घर, गैस कनेक्शन, शौचालय, बैंक खाते, नल से जल और मुफ्त स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है।

 

अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने कोविड जैसी वैश्विक महामारी का सफलतापूर्वक सामना किया, दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को नई गति दी, डिजिटल इंडिया के माध्यम से शासन व्यवस्था में पारदर्शिता लाई, जी-20 की सफल अध्यक्षता कर भारत का वैश्विक सम्मान बढ़ाया तथा ‘इंडिया फर्स्ट’ की नीति के साथ हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का गौरव बढ़ाया। आज भारत वैश्विक संकटों का समाधान प्रस्तुत करने वाला विश्वसनीय राष्ट्र बनकर उभरा है।

 

हिमाचल प्रदेश के संदर्भ में अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश को विकास की अभूतपूर्व सौगात मिली है। एम्स बिलासपुर, नए मेडिकल कॉलेज, राष्ट्रीय राजमार्गों का व्यापक विस्तार, रेलवे और सड़क संपर्क को मजबूत करने वाली परियोजनाएं, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से लाखों परिवार लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में ही हिमाचल के लिए 2,247 करोड़ रुपये की लागत से 294 ग्रामीण सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है, जिनमें लगभग 2,019 करोड़ रुपये का केंद्रीय अंश है।

 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल के विकास के लिए लगातार आर्थिक सहयोग दे रही है। हाल के वर्षों में आपदा पुनर्निर्माण, पूंजीगत निवेश और आधारभूत ढांचे के विकास के लिए भी केंद्र द्वारा सैकड़ों करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त वित्त आयोग के माध्यम से करों में हिस्सेदारी और अन्य केंद्रीय सहायता के रूप में भी हिमाचल को लगातार सहयोग मिल रहा है।

 

यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में अनुराग ठाकुर ने कहा कि समान नागरिक संहिता भारतीय जनता पार्टी का स्पष्ट संकल्प है। देवभूमि उत्तराखंड से इसकी शुरुआत हो चुकी है और आने वाले समय में अन्य राज्यों में भी चरणबद्ध तरीके से इसे लागू किया जाएगा।

 

पाकिस्तान के एक प्रश्न पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लगभग हर क्षेत्र में विफल राष्ट्र साबित हुआ है। यदि वह किसी क्षेत्र में सफल है तो वह केवल आतंकवाद को बढ़ावा देने में है। अपनी आंतरिक विफलताओं और अव्यवस्थाओं का ठीकरा भारत पर फोड़ना उसकी पुरानी आदत है। उन्होंने कहा कि भारत लगातार आगे बढ़ रहा है, जबकि पाकिस्तान अपनी गलत नीतियों के कारण दुनिया में अलग-थलग पड़ता जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000