हिमाचल में पहली बार रक्षाबंधन पर पुरुषों को सरकारी छुट्टी, सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में पहली बार रक्षाबंधन पर पुरुषों को सरकारी छुट्टी, सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

रक्षाबंधन पर इस बार हिमाचल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। भाई-बहन के पावन पर्व पर सिर्फ महिलाओं को ही नहीं, बल्कि इस बार पुरुषों को भी छुट्टी होगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान गुरुवार को सदन में इसकी घोषणा की। इस तरह हिमाचल में पहली बार रक्षाबंधन पर पुरुषों को छुट्टी होगी। इस संबंध में आज ही नोटिफिकेशन जारी हो जाएगी

गौरतलब है कि रक्षाबंधन पर हिमाचल सरकार की ओर से एचआरटीसी बसों में बहनों को फ्री सफर की सुविधा दी जाती है, जिसका लाभ हिमाचल की बहनें उठाती हैं। इसी कड़ी में एक नई सुविधा जोड़ते हुए पहली बार रक्षाबंधन पर पुरुषों को छुट्टी देने का ऐलान हुआ है। यानी कि अब रक्षाबंधन पर बहनें भाई को आराम से राखी पहना सकेंगी, क्योंकि अकसर इस बात पर सवाल उठता था कि रक्षाबंधन पर महिलाओं को तो छुट्टी होती है, लेकिन जिस भाई की कलाई सजाने के लिए बहनों को यह छुट्टी दी जाती है, उस भाई को तो काम पर या नौकरी पर जाना पड़ता है। इसको ध्यान में रखते हुए हिमाचल सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए इस बार भाइयों को भी छुट्टी देने का ऐलान किया है। यानी कि कल स्कूल-कॉलेज सहित सभी सरकारी विभाग और संस्थान बंद रहेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000