हिमाचल मौसम : इस बार हाड नहीं कंपाएगी सर्दी, तमाम जिलों में औसतन अधिक रहेगा तापमान – भारत केसरी टीवी

हिमाचल मौसम : इस बार हाड नहीं कंपाएगी सर्दी, तमाम जिलों में औसतन अधिक रहेगा तापमान

शिमला। हिमाचल प्रदेश में यह सर्दी अमूमन कमजोर रहने वाली है। दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 के तीन महीने हल्की ठंड के आसार दिख रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार इस अवधि में तापमान सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है। 65 से 75 फीसदी संभावना है कि शिमला, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, मंडी और कुल्लू जिलों सहित दक्षिण-पूर्व हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। राज्य के बाकी हिस्सों में भी सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान रहेगा। शेष क्षेत्रों के लिए संभावना 55 से 65 फीसदी तक जताई गई है।

Advertisement

सर्दियों के मौसम के दौरान हिमाचल प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। दिसंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान का अनुभव होगा। राज्य के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से उच्च संभावना के साथ सामान्य से ज्यादा अधिकतम तापमान रहने की संभावना है।

Advertisement

दिसंबर में सर्दियों का मौसम अपेक्षाकृत हल्का रहने की उम्मीद है। संभावना है कि दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 की अवधि के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में शीत लहर वाले दिनों की संख्या में 10 से 20 फीसदी की कमी आएगी।

Advertisement

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 4 से 7 दिसंबर तक माैसम साफ बना रहेगा। 8 और 09 दिसंबर को लाहौल-स्पीति, चंबा, किन्नौर, कांगड़ा, मंडी, शिमला और कुल्लू जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। जबकि सोलन, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।

Advertisement

10 दिसंबर को लाहौल-स्पीति और चंबा जिले में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगभग 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000