प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना युवाओं के लिए नए अवसरों का द्वार खोलेगी — सुरेश कश्यप – भारत केसरी टीवी

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना युवाओं के लिए नए अवसरों का द्वार खोलेगी — सुरेश कश्यप

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 19/06/2026

Advertisement

 

Advertisement

 

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना युवाओं के लिए नए अवसरों का द्वार खोलेगी — सुरेश कश्यप

मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से हिमाचल के लाखों परिवारों के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

 

स्टार्टअप इंडिया, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को मिल रही नई शक्ति — कश्यप

 

शिमला। शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री सुरेश कश्यप ने आज सीपीआरआई, शिमला में आयोजित प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े तथा देशभर के लाभार्थियों को संबोधित किया। कार्यक्रम में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया तथा केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती शोभा करंदलाजे भी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहीं।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री सुरेश कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा उन्हें औपचारिक अर्थव्यवस्था से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि लगभग 99,446 करोड़ रुपये के परिव्यय वाली यह योजना देशभर में 3.5 करोड़ से अधिक रोजगार अवसरों के सृजन का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है, जिसमें लगभग 1.92 करोड़ युवाओं को पहली बार औपचारिक रोजगार क्षेत्र में प्रवेश का अवसर मिलेगा।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है। देश में 1.8 लाख से अधिक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप कार्यरत हैं, जिन्होंने लाखों युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित किए हैं। स्टार्टअप इंडिया अभियान ने युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बनने के लिए प्रेरित किया है। नवाचार, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है।

 

श्री कश्यप ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश में 4,78,985 पात्र परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की गई है। प्रदेश में 13,39,890 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं तथा 3.06 लाख से अधिक मरीजों को 408.38 करोड़ रुपये से अधिक का निःशुल्क उपचार प्राप्त हुआ है।

 

उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत हिमाचल प्रदेश के लगभग 99.9 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों को नल से जल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से प्रदेश की 1.3 लाख से अधिक महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान कर उनके जीवन को सुविधाजनक बनाया गया है।

 

सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रदेश में 40 हजार से अधिक परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराए गए हैं तथा आपदा प्रभावित परिवारों के लिए एक लाख से अधिक आवास स्वीकृत किए गए हैं। वहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के लगभग 9 से 10 लाख किसानों को प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश में 20 लाख से अधिक बैंक खाते खोले गए हैं, जिससे आर्थिक समावेशन को नई दिशा मिली है। इसके अतिरिक्त पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से हजारों रेहड़ी-फड़ी एवं छोटे व्यापारियों को बिना गारंटी ऋण उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया गया है।

 

श्री कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, रोजगार और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। विकसित भारत के निर्माण में युवाओं, किसानों, महिलाओं, श्रमिकों और उद्यमियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना और स्टार्टअप इंडिया जैसी पहलें भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को और अधिक मजबूत करेंगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000