धर्मशाला में एकीकृत आयुष अस्पताल का शिलान्यास, मुख्यमंत्री ने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स व एंटरटेनमेंट सेंटर का भी किया उद्घाटन – भारत केसरी टीवी

धर्मशाला में एकीकृत आयुष अस्पताल का शिलान्यास, मुख्यमंत्री ने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स व एंटरटेनमेंट सेंटर का भी किया उद्घाटन

[मदन शर्मा]

Advertisement

शिमला,

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज धर्मशाला में जिला आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर में बनने वाले 50 बिस्तरों वाले एकीकृत आयुष अस्पताल का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आधुनिक चिकित्सा सेवाओं के साथ आयुष आधारित उपचार पद्धतियों को जोड़कर एक व्यापक एवं समन्वित स्वास्थ्य प्रणाली विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नए अस्पताल के निर्माण से क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा लोगों को आयुष चिकित्सा पद्धतियों पर आधारित समेकित स्वास्थ्य सेवाएं सहज रूप से उपलब्ध हो सकेंगी।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने धर्मशाला स्मार्ट सिटी लिमिटेड (डीएससीएल) द्वारा चरण क्षेत्र में 7.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स एवं एंटरटेनमेंट सेंटर का उद्घाटन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सुविधा के शुरू होने से स्थानीय लोगों को खरीदारी, मनोरंजन तथा दैनिक आवश्यकताओं से जुड़ी विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। इससे लोगों को छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूर-दराज क्षेत्रों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि नए केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र में लोगों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे आसपास के दुकानदारों और छोटे उद्यमियों को नए व्यापारिक अवसर मिलेंगे तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार, आयुष मंत्री यादविंदर गोमा, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक किशोरी लाल, मलेंद्र राजन और कमलेश ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000