धर्मशाला में फाउंटेन चौक और ई-बस चार्जिंग डिपो का लोकार्पण, तीन नए ई-बस रूट मंजूर – भारत केसरी टीवी

धर्मशाला में फाउंटेन चौक और ई-बस चार्जिंग डिपो का लोकार्पण, तीन नए ई-बस रूट मंजूर

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

मुख्यमंत्री ने पुनर्विकसित फाउंटेन चौक और ई-बस चार्जिंग डिपो का लोकार्पण किया

धर्मशाला में तीन नए इंट्रा-सिटी ई-बस रूटों को भी दी मंजूरी, सतत शहरी विकास और हरित परिवहन को मिलेगा बढ़ावा

धर्मशाला, 18 जून। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को धर्मशाला के कोतवाली बाजार स्थित पुनर्विकसित फाउंटेन चौक का लोकार्पण किया। धर्मशाला स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 70 लाख रुपये की लागत से विकसित इस परियोजना के साथ-साथ उन्होंने पुराने एचआरटीसी कार्यशाला परिसर में 11.90 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दो मंजिला ई-बस चार्जिंग डिपो एवं मेंटेनेंस सेंटर को भी जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में सार्वजनिक परिवहन को और मजबूत करने के लिए तीन नए इंट्रा-सिटी ई-बस रूटों को भी मंजूरी प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फाउंटेन चौक के पुनर्विकास का उद्देश्य कोतवाली बाजार में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना, क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित रखना और एक आकर्षक सार्वजनिक स्थल का निर्माण करना है। परियोजना के तहत फव्वारे और शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा को पुनर्स्थापित कर सड़क के लिए अतिरिक्त स्थान उपलब्ध कराया गया है। साथ ही रामलीला मंच और फाउंटेन क्षेत्र को एकीकृत सार्वजनिक प्लाजा के रूप में विकसित किया गया है, जिससे भूमि उपयोग और यातायात प्रबंधन में सुधार होगा।

उन्होंने कहा कि उन्नत चौक में पारंपरिक स्थानीय शैली की भित्तिचित्र कला, वैरिएबल मैसेजिंग सिस्टम, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधाएं और आकर्षक केंद्रीय फव्वारा स्थापित किया गया है। यह परियोजना आधुनिक शहरी आधारभूत संरचना के विकास के साथ स्थानीय विरासत के संरक्षण और नागरिकों व पर्यटकों की सुविधा बढ़ाने की सरकार की सोच को दर्शाती है।

मुख्यमंत्री ने ई-बस चार्जिंग डिपो एवं मेंटेनेंस सेंटर का उल्लेख करते हुए कहा कि यह अत्याधुनिक सुविधा स्वच्छ, विश्वसनीय और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की सरकार की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी इसी प्रकार की चार्जिंग अवसंरचना विकसित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला स्मार्ट सिटी लिमिटेड और हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह नई सुविधा इलेक्ट्रिक बसों के संचालन और रखरखाव को अधिक प्रभावी बनाएगी तथा सार्वजनिक परिवहन को और अधिक कुशल बनाने में सहायक सिद्ध होगी। यह पहल राज्य सरकार के सतत और हरित परिवहन के विजन को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर युवा सेवाएं, खेल एवं आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, सांसद अनुराग शर्मा, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, पूर्व महापौर देवेंद्र जग्गी, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, एपीएमसी अध्यक्ष निशु मोंगरा, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक अशोक रतन सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000