युवाओं को गुमराह कर रहे कांग्रेसी, जयराम का आरोप, भ्रष्ट अफसरों को बचा रही प्रदेश सरकार – भारत केसरी टीवी

युवाओं को गुमराह कर रहे कांग्रेसी, जयराम का आरोप, भ्रष्ट अफसरों को बचा रही प्रदेश सरकार

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नीट परीक्षा को लेकर युवाओं के बीच अभियान शुरू करने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और हिमाचल सरकार पर तीखा हमला बोला है। मंडी में भाजपा की संगठनात्मक बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता है और वह केवल राजनीतिक लाभ के लिए युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। जयराम ठाकुर ने सवाल उठाया कि राहुल गांधी ने उस राजस्थान से यह अभियान शुरू किया है, जहां पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के समय सबसे ज्यादा 22 पेपर लीक हुए थे, लेकिन तब उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने हिमाचल सरकार को घेरते हुए कहा कि हाल ही में पुलिस भर्ती के दौरान मास चीटिंग और सीसीटीवी कैमरे बंद कर सामूहिक नकल कराने की शिकायतें आईं, मगर सरकार मूकदर्शक बनी रही। भाजपा सरकार के समय जब ऐसा मामला मेरे समक्ष आया था, तो तुरंत मैंने जांच सीबीआई को सौंपी थी।

डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी सीबीआई द्वारा दोषी आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश करने के बावजूद सुक्खू सरकार ने उन पर कार्रवाई करने के बजाय जांच रिपोर्ट को दबाए रखा और दोषी पुलिस अधिकारियों को अहम पदों पर प्रोमोशन तक दे दी। जयराम ठाकुर ने स्पष्ट किया कि नीट मामले में केंद्र की मोदी सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000