पहले दिन 16,891 ने भरा नामांकन, पंचायत चुनावों को नॉमिनेशन शुरू, ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे उम्मीदवार – भारत केसरी टीवी

पहले दिन 16,891 ने भरा नामांकन, पंचायत चुनावों को नॉमिनेशन शुरू, ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे उम्मीदवार

[ MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए चुनावी बिगुल बज गया है। गुरुवार को राज्य में पंचायतों में पहले दौर के नामांकन के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन चुनावों में अपनी दावेदारी को मजबूत करने के लिए हजारों उम्मीदवार ढोल नगाड़ों के साथ अपने नामांकन पत्र को दाखिल करने विभिन्न जिलों के उपायुक्त कार्यालयों में पहुंचे। राज्य की पंचायतों में 31 हजार 214 पदों के लिए अब आठ और 11 मई को भी नामांकन पत्र भरे जाएंगे। इन चुनावों के लिए राज्य में पहले दिन 16891 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

तीन अलग-अलग तिथियों में होने वाले नामांकन को लेकर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इस दौरान करीब एक लाख से अधिक नामांकन पत्र दर्ज किए जा सकते हैं। राज्य में नामांकन पत्रों की जांच और छंटनी प्रक्रिया 12 मई को शुरू होगी, जबकि 14 और 15 मई को दोपहर तीन बजे नॉमिनेशन वापसी के साथ ही चुनाव चिन्ह आबंटित किए जाएंगे।

 

3754 प्रधान चुने जाएंगे

 

प्रदेश में इस बार 3,754 प्रधान, 3,754 उपप्रधान, 21 हजार 654 वार्ड सदस्य, 1,769 बीडीसी और 251 जिला परिषद सदस्य चुने जाएंगे। कुल 31 हजार 214 जनप्रतिनिधियों के चुनाव के लिए 50 लाख से अधिक मतदाता वोट डालेंगे।

 

21,678 मतदान केंद्र

 

प्रदेशभर में 21 हजार 678 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। आयोग ने निर्देश दिए हैं कि जहां मतदाताओं की संख्या अधिक होगी, वहां सहायक मतदान केंद्र भी बनाए जाएंगे।

 

कहां, कितने नामांकन

 

बिलासपुर 1459

चंबा 2067

हमीरपुर 1572

कांगड़ा 1407

किन्नौर 190

लाहुल स्पीति 74

कुल्लू 1383

मंडी 3731

शिमला 784

सिरमौर 917

सोलन 1415

ऊना 1892

कुल16891

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000