कांगड़ा में प्रधान-उपप्रधान शपथ 18 को, सीएम के दौरे में बड़ा बदलाव, प्रदेश के अन्य जिलों में 15 को ही होगी शपथ – भारत केसरी टीवी

कांगड़ा में प्रधान-उपप्रधान शपथ 18 को, सीएम के दौरे में बड़ा बदलाव, प्रदेश के अन्य जिलों में 15 को ही होगी शपथ

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

सीएम सुक्खू के दौरे में बड़ा बदलाव, प्रदेश के अन्य जिलों में 15 को ही होगी शपथ

हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े और राजनीतिक रूप से सबसे अहम जिला कांगड़ा में नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों और उपप्रधानों के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख में बड़ा बदलाव हुआ है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के कार्यक्रमों में हुए फेरबदल के चलते अब शपथ समारोह 15 के बजाय 18 जून को होने की संभावना है। प्रदेश के अन्य सभी जिलों में नवनिर्वाचित प्रधानों व उपप्रधानों का शपथ ग्रहण पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 जून को ही संपन्न होगा, जबकि कांगड़ा के लिए एक अलग और बड़ा आयोजन 18 जून को किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार कांगड़ा जिले का यह महाशपथ ग्रहण समारोह प्रसिद्ध दाड़ी ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। पहले मुख्यमंत्री का कांगड़ा दौरा 15 जून को प्रस्तावित था, लेकिन उनके शेड्यूल में बदलाव के कारण अब वह 18 जून को इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

इसके अलावा अपने इस कांगड़ा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री जिले के कई अन्य महत्त्वपूर्ण कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। कांगड़ा जिला पंचायतों की संख्या के मामले में पूरे प्रदेश में अग्रणी है। इस बार यहां कुल 846 पंचायतों में चुनाव संपन्न हुए हैं। बताया जा रहा है कि दाड़़ी ग्राउंड में होने वाले इस समारोह में लगभग 840 पंचायतों के प्रधान और उपप्रधान एक साथ शिरकत करेंगे। इतनी संख्या में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी को देखते हुए जिला प्रशासन ने युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। ग्राउंड में सुरक्षा व्यवस्था, विशाल पार्किंग, सुव्यवस्थित बैठने की जगह और अन्य बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए विभिन्न विभन

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000