कैबिनेट मीटिंग 1550 पदों पर भर्ती को सुक्खू सरकार की हरी झंडी, 4 मेडिकल कॉलेजों में रखे जाएंगे रिटायर्ड प्रोफैसर – भारत केसरी टीवी

कैबिनेट मीटिंग 1550 पदों पर भर्ती को सुक्खू सरकार की हरी झंडी, 4 मेडिकल कॉलेजों में रखे जाएंगे रिटायर्ड प्रोफैसर

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकाय चुनाव की घोषणा से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में विभिन्न विभागों में अलग-अलग श्रेणियों के 1550 पदों को भरने की अनुमति प्रदान की गई। इसके तहत 1000 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती होगी, जिनमें से 30 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। इस तरह 700 पुरुष व 300 महिला कांस्टेबलों की भर्ती होगी। वन विभाग में 500 सहायक वन रक्षक के पद सृजित करके भर्ती करने का निर्णय लिया गया। इसमें वन मित्रों के लिए 50 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था रहेगी। इनको प्रतिमाह 16,000 रुपए वेतन मिलेगा।

Advertisement

4 नए मेडिकल कॉलेजों में अनुबंध पर रखे जाएंगे सेवानिवृत्त प्रोफैसर

मंत्रिमंडल ने 4 नए मेडिकल कॉलेजों नाहन, चम्बा, हमीरपुर और नेरचौक में क्लीनिकल और नॉन-क्लीनिकल विशेषज्ञता वाले शिक्षण स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए सेवानिवृत्त फैकल्टी मैंबर्स को प्रोफैसर के पद अनुबंध आधार पर भरने का निर्णय लिया गया। इसमें प्रोफैसर को 2.50 लाख रुपए प्रतिमाह मिलेंगे। रेडियोलॉजी विभाग में प्रोफैसर की कम उपलब्धता को देखते हुए प्रोफैसर को 3 लाख रुपए प्रतिमाह के साथ 50,000 रुपए इन्सैंटिव मिलेगा। रेडियोलॉजी विभाग में निजी क्षेत्र में अधिक वेतन दिए जाने के कारण सरकार ने इस श्रेणी में आने वाले प्रोफैसर को अधिक वेतन देने का निर्णय लिया है।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000