रोल नंबर अनुसार बिठाएं, फिर परोसें खाना, मिड-डे मील में भेदभाव की शिकायतों के बाद शिक्षा विभाग सख्त – भारत केसरी टीवी

रोल नंबर अनुसार बिठाएं, फिर परोसें खाना, मिड-डे मील में भेदभाव की शिकायतों के बाद शिक्षा विभाग सख्त

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पीएम पोषण (मिड-डे मील) योजना के तहत भोजन वितरण के दौरान भेदभाव की शिकायतें सामने आने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। निदेशक स्कूल शिक्षा, आशीष कोहली द्वारा प्रदेशभर के उपनिदेशकों और खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर स्पष्ट किया गया है कि विद्यार्थियों के साथ धर्म, जाति, पंथ अथवा लिंग के आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। निदेशालय ने कहा है कि सभी विद्यार्थी सौहार्दपूर्ण वातावरण में एक साथ भोजन करें तथा भोजन व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए उन्हें रोल नंबर के आधार पर बैठाया जाए, न कि जाति, धर्म, पंथ या अन्य किसी आधार पर।

 

*लापरवाही पर कार्रवाई*

 

शिक्षा विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि किसी सरकारी अधिकारी, कर्मचारी अथवा अन्य व्यक्ति की संलिप्तता ऐसे मामलों में पाई जाती है तो मामले को गंभीरता से लिया जाएगा और कानून व विभागीय नियमों के तहत कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विभाग ने सभी स्कूलों को इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने तथा नियमित रूप से मासिक अनुपालन रिपोर्ट निदेशालय को भेजने के आदेश दिए हैं।

इस नंबर पर करें शिकायत

पीएम पोषण योजना से संबंधित शिकायतों और सुझावों के लिए निदेशालय में स्थापित टोल-फ्री नंबर 1800-180-8007 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम पंाच बजे तक अपनी शिकायत या सुझाव दर्ज करवा सकता है। निदेशालय ने इन निर्देशों को सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000