वित्त सचिव ने आरबीआई के नकदी एवं ऋण प्रबंधन कार्यक्रम का किया उद्घाटन – भारत केसरी टीवी

वित्त सचिव ने आरबीआई के नकदी एवं ऋण प्रबंधन कार्यक्रम का किया उद्घाटन

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

वित्त सचिव ने आरबीआई के नकदी एवं ऋण प्रबंधन क्षमता निर्माण कार्यक्रम का किया उद्घाटन

मजबूत नकदी एवं ऋण प्रबंधन प्रणाली अपनाने का किया आह्वान

वित्त सचिव डॉ. अभिषेक जैन ने शिमला में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा वित्त विभाग, राज्य कोषागार तथा प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी तथा लेखा परीक्षा) कार्यालय के अधिकारियों के लिए आयोजित नकदी एवं ऋण प्रबंधन विषयक क्षमता निर्माण कार्यक्रम (सीबीपी) का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. जैन ने प्रदेश की वर्तमान वित्तीय स्थिति की जानकारी दी तथा नकदी प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने, वित्तीय अनुशासन को बेहतर करने और वित्तीय संसाधनों के प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए वित्त विभाग द्वारा उठाए जा रहे विभिन्न कदमों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान प्राप्त ज्ञान और अनुभव राज्य की वित्तीय प्रबंधन प्रणाली को और मजबूत बनाएंगे तथा नकदी प्रवाह और ऋण संचालन से जुड़े निर्णयों को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।

डॉ. अभिषेक जैन ने आरबीआई की इस पहल की सराहना करते हुए सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली और संस्थागत क्षमता को मजबूत करने के लिए निरंतर सहयोग का भरोसा जताया।

आरबीआई, मुंबई के आंतरिक ऋण प्रबंधन विभाग के मुख्य महाप्रबंधक राकेश त्रिपाठी के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम ने नकदी प्रवाह पूर्वानुमान, ऋण प्रबंधन, वेज एंड मीन्स एडवांस, अधिशेष निधियों के निवेश, वित्तीय जोखिम प्रबंधन तथा सार्वजनिक ऋण प्रबंधन की आधुनिक कार्यप्रणालियों पर विस्तृत प्रस्तुतियां दीं।

आरबीआई के विशेषज्ञों ने वित्तीय स्थिरता बढ़ाने और उधारी लागत कम करने के लिए सटीक नकदी प्रवाह पूर्वानुमान, विवेकपूर्ण ऋण योजना, प्रभावी तरलता प्रबंधन तथा वित्त विभाग, कोषागार और महालेखाकार कार्यालय के बीच बेहतर समन्वय के महत्व पर बल दिया।

इस अवसर पर विशेष सचिव (वित्त) सौरव जस्सल, निदेशक (कोषागार एवं लेखा)-सह-विशेष सचिव (वित्त) विजय वर्धन सहित बजट, नकदी प्रबंधन और ऋण संबंधी मामलों से जुड़े अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000