दिल्ली में एकजुट हुआ विपक्ष, राहुल ने चाय पर जुटाया Opposition, लंबा खींचा जाएगा आंदोलन – भारत केसरी टीवी

दिल्ली में एकजुट हुआ विपक्ष, राहुल ने चाय पर जुटाया Opposition, लंबा खींचा जाएगा आंदोलन

मदन शर्मा

Advertisement

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास पर मंगलवार को हाई टी पर बैठक आयोजित हुई। बैठक में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और एसआईआर मामले को लेकर आगे रणनीति पर चर्चा हुई। इसके बाद इंडिया ब्लॉक की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें विपक्षी दलों के नेताओं ने इस मामले पर अपनी राय रखी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेना हमारा मिशन है। इसमें जितना भी समय लगे, एक दिन, एक साल या दो साल, हमारा आंदोलन जारी रहेगा। राहुल ने कहा कि विपक्ष लोकतांत्रिक प्रक्रिया बहाल करने के लिए अंत तक संघर्ष करेगा। राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष का संघर्ष जारी रहेगा और वह अपने लक्ष्य तक पहुंचकर रहेगा। उन्होंने कहा कि इसमें कल, परसों या दो साल भी लग जाएं, उनकी टीम रुकने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस ऊर्जा, ताकत और एकजुटता के साथ हमने आंदोलन किया है, उसी भावना के साथ मिलकर लड़ते रहेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि इस देश में लोकतंत्र बर्बाद कर दिया गया है। चुनाव व्यवस्था को भी खत्म कर दिया गया है। संविधान को फाडक़र फेंक दिया गया है। हम देश में लोकतांत्रिक शासन, सही मायने में लोकतांत्रिक व्यवस्था बहाल करने के लिए एक साथ लड़ रहे हैं।

Advertisement

आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा ने कहा कि अगर भाजपा सोचती है कि वह लोकतंत्र की नींव पर हमला कर सकती है और जब लोग अपने वोटिंग अधिकारों की मांग के लिए सडक़ों पर उतरें, तो उनका विरोध करने का अधिकार भी छीन लिया जाएगा और वे चुप रहेंगे, तो भाजपा गलतफहमी में है। टीएमसी सांसद सागरिका घोष ने कहा कि हर दिन यह और साफ हो रहा है कि ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व वाला चुनाव आयोग भारत में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों को

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000