टांडा मेडिकल कॉलेज से वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकुल कुमार का तबादला, कार्डियोलॉजी सेवाओं पर उठे सवाल – भारत केसरी टीवी

टांडा मेडिकल कॉलेज से वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकुल कुमार का तबादला, कार्डियोलॉजी सेवाओं पर उठे सवाल

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

शिमला, 08 जून | भारत केसरी टीवी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (टांडा) के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख एवं वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकुल कुमार का तबादला कर उन्हें शिमला स्थित चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय (DMER) में विशेष कार्य अधिकारी (OSD) नियुक्त किया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

सरकारी आदेश के तहत डॉ. मुकुल कुमार अब कुसुम्पटी स्थित DMER कार्यालय में अपनी नई जिम्मेदारियां संभालेंगे। वहीं, वर्तमान में DMER में OSD के रूप में कार्यरत डॉ. रितु शिताक को उनके मूल पदस्थापन स्थल डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर वापस भेज दिया गया है।

इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज के हृदय रोग विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। भाजपा विधायक एवं टांडा मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. जनक राज ने सरकार के निर्णय पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कार्डियोलॉजी विभाग पहले से ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है और ऐसे में विभाग के प्रमुख विशेषज्ञ का तबादला मरीजों के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।

उन्होंने कहा कि यदि विभाग में सेवाएं दे रहे प्रमुख हृदय रोग विशेषज्ञ को हटा दिया जाता है तो गंभीर हृदय रोगों से पीड़ित हजारों मरीजों को उपचार के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। डॉ. जनक राज ने सरकार से स्पष्ट करने की मांग की कि टांडा मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजी सेवाओं को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए क्या वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के दावों के बीच विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले से आम लोगों में चिंता बढ़ रही है। साथ ही सरकार से मांग की कि टांडा मेडिकल कॉलेज के हृदय रोग विभाग में पर्याप्त विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को बेहतर और समय पर इलाज उपलब्ध हो सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000