टीएमसी नेताओं पर फूटा गुस्सा, एक का सिर मुंडवा जूतों की माला पहनाई, दूसरा साडिय़ों के बंडल में छिपा – भारत केसरी टीवी

टीएमसी नेताओं पर फूटा गुस्सा, एक का सिर मुंडवा जूतों की माला पहनाई, दूसरा साडिय़ों के बंडल में छिपा

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनने के बाद टीएमसी नेताओं के खिलाफ लोगों का गुस्सा सामने आ रहा है। कोलकाता में रविवार को गिरफ्तार टीएमसी पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता को कोर्ट ले जाते समय लोगों ने उनकी गाड़ी पर अंडे फेंके। वहीं, सोशल मीडिया पर दो और वीडियो वायरल हैं। बीजेपी ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें पुलिस से बचने के लिए एक नेता साडिय़ों के नीचे छिपा मिला। दूसरा वीडियो हावड़ा का है। इसमें कट मनी वसूल करने वाले एक नेता का लोगों ने पहले सिर मुंडवाया।

फिर जूते-चप्पल की माला पहनाकर उसकी परेड निकाली। रिपोर्ट के मुताबिक, हावड़ा के अमरदाहा गांव में ग्रामीणों ने टीएमसी नेता सन्यासी मन्ना का सिर मुंडवाकर उन्हें जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया। ग्रामीणों का आरोप है कि वह सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे वसूलता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मन्ना को भीड़ से छुड़ाया।

गिरफ्तार टीएमसी पार्षद की गाड़ी पर अंडे फेंके

कोलकाता में गिरफ्तार टीएमसी पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता को कोर्ट ले जाते समय लोगों ने उनकी गाड़ी पर अंडे फेंके। पाटुली थाने के बाहर भी उनके खिलाफ प्रदर्शन हुआ। कोलकाता नगर निगम के वार्ड-101 के पार्षद दासगुप्ता को शनिवार को उनके सहयोगी सौरव घोष के साथ गिरफ्तार किया गया था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000