कांग्रेस में बढ़ी तल्खी नोटिस मिलने के कुछ घंटे बाद नीरज भारती ने उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा – भारत केसरी टीवी

कांग्रेस में बढ़ी तल्खी नोटिस मिलने के कुछ घंटे बाद नीरज भारती ने उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में लंबे समय से चल रही अंदरूनी नाराजगी वीरवार को खुलकर सामने आ गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नीरज भारती ने अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार और जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के अध्यक्ष अनुराग शर्मा को भेजा है। खास बात यह है कि यह इस्तीफा उन्हें पार्टी की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस के बाद सामने आया है। अपने त्यागपत्र में नीरज भारती ने साफ शब्दों में कहा है कि यह फैसला उनके लिए आसान नहीं था, क्योंकि उन्होंने हमेशा कांग्रेस पार्टी के एक समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्त्ता के रूप में संगठन को मजबूत करने के लिए काम किया है। उन्होंने लिखा कि हजारों कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के साथ मिलकर उन्होंने भाजपा के खिलाफ मजबूती से संघर्ष किया और कांग्रेस को सत्ता में वापस लाने के लिए दिन-रात मेहनत की।

उन्होंने अपने इस्तीफे से जुड़ी पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली है। भारती ने वर्तमान कांग्रेस सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा है मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के पिछले साढ़े 3 वर्षों के कार्यकाल में उन कार्यकर्त्ताओं की उम्मीदों को झटका लगा है, जिन्होंने कठिन दौर में पार्टी का साथ दिया था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000