पंचायत चुनाव से भाग रही थी कांग्रेस, जयराम ठाकुर बोले, कार्यवाहक मुख्य सचिव नियुक्ति का कारण बताए सरकार – भारत केसरी टीवी

पंचायत चुनाव से भाग रही थी कांग्रेस, जयराम ठाकुर बोले, कार्यवाहक मुख्य सचिव नियुक्ति का कारण बताए सरकार

[मदन शर्मा]

Advertisement

नेता प्रतिपक्ष बोले, कार्यवाहक मुख्य सचिव नियुक्ति का कारण बताए सरकार

Advertisement

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार को स्थानीय निकाय और पंचायती राज चुनावों में होने वाले हश्र का पता था, इसी कारण कांग्रेस नेता चुनाव से भाग रहे थे। जितना हो सका, मुख्यमंत्री ने चुनाव टालने की कोशिश की, लेकिन उनकी एक भी चाल कामयाब नहीं हुई और सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर चुनाव करवाने पड़े। चुनाव के दौरान भी उन्होंने आदर्श चुनाव संहिता की धज्जियां उड़ाने की पूरी कोशिश की। मतदाताओं को लुभाने के हरसंभव प्रयास किए, लेकिन झूठ बेनकाब हो गया। चुनाव के परिणाम पूरे प्रदेश के सामने हैं। मुख्यमंत्री से लेकर उपमुख्यमंत्री और मंत्री तक अपने हलके, अपनी पंचायत, अपने इलाके तक में जनता द्वारा नकार दिए गए। जिला पंचायत के चुनाव में मुख्यमंत्री के अपने विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों ने कांग्रेस से ज्यादा वोट लिए। पूरे प्रदेश में इसी तरह की स्थिति रही।

नगर निगम में भाजपा का वर्चस्व रहा। जिला पंचायत और ब्लॉक समिति के चुनाव में भी भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को प्रदेश के लोगों ने आशीर्वाद और वोट दिए। प्रदेश के लोगों ने स्थानीय निकाय और पंचायती राज चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को 60 प्रतिशत से अधिक वोट देकर कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया। जयराम ठाकुर ने फिर से कार्यवाहक मुख्य सचिव की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर मुख्यमंत्री में इतनी असुरक्षा और अविश्वास की भावना क्यों घर कर गई है? प्रदेश में स्थायी मुख्य सचिव की नियुक्ति से वह क्यों कतरा रहे हैं?

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000