जनजातीय प्रतिभाओं का सम्मान: नौणी विश्वविद्यालय के पांच छात्र दिल्ली में राष्ट्रपति से करेंगे संवाद – भारत केसरी टीवी

जनजातीय प्रतिभाओं का सम्मान: नौणी विश्वविद्यालय के पांच छात्र दिल्ली में राष्ट्रपति से करेंगे संवाद

[मदन शर्मा ]

Advertisement

 

Advertisement

नौणी के पांच छात्र जनजातीय गरिमा उत्सव में होंगे शामिल, राष्ट्रपति से करेंगे संवाद

डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के पांच वर्तमान एवं पूर्व छात्रों का चयन 2 जून, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले एक विशेष कार्यक्रम में भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से संवाद हेतु किया गया है।

चयनित विद्यार्थियों में अभिषेक नेगी, डॉ. ज्योति चौधरी, डॉ. सुमन बोध, डॉ. सुदर्शना तथा डॉ. मोहम्मद हुस्नैन शामिल हैं। इनका चयन भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रपति संवाद कार्यक्रम के लिए किया गया है। ये छात्र जनजातीय समुदायों की उन प्रतिभाशाली युवा प्रतिभाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिन्होंने नेशनल फेलोशिप फॉर शेड्यूल्ड ट्राइब्स (NFST) का लाभ प्राप्त कर उच्च शिक्षा, उन्नत अनुसंधान तथा अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्टता प्राप्त करने की दिशा में अग्रसर हैं। इस अवसर पर देशभर से लगभग 200 प्रतिभाशाली जनजातीय शोधार्थी राष्ट्रपति के साथ संवाद में भाग लेंगे।

यह आयोजन “बिरसा लाइव्स इन न्यू भारत वीक” (25 मई से 2 जून, 2026) के दौरान किया जा रहा है, जो भगवान बिरसा मुंडा की प्रेरणादायी विरासत को समर्पित है।

चयनित विद्यार्थियों में अभिषेक नेगी वर्तमान में विश्वविद्यालय के एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट विभाग में पीएच.डी. कर रहे हैं। उनका शोध भारत में गिग वर्कर्स की सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों और उभरती चुनौतियों पर केंद्रित है। कार्यक्रम के लिए चयनित विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र भी अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। डॉ. ज्योति चौधरी ने बी.एससी. (ऑनर्स) फॉरेस्ट्री तथा एग्रोफॉरेस्ट्री में पीएच.डी., डॉ. सुमन बोध ने फल विज्ञान में डॉक्टरेट, डॉ. सुदर्शना ने माइक्रोबायोलॉजी तथा डॉ. मोहम्मद हुस्नैन ने वानिकी में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की है। वर्तमान में सभी विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में संकाय सदस्य के रूप में कार्यरत हैं।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एच.एस. बवेजा ने सभी चयनित छात्रों एवं पूर्व छात्रों को इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए उनके चयन के लिए बधाई दी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000