महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलकर युवा करें राष्ट्र निर्माण : मुख्यमंत्री – भारत केसरी टीवी

महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलकर युवा करें राष्ट्र निर्माण : मुख्यमंत्री

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

 

महाराणा प्रताप के आदर्श आज भी पीढ़ियों को प्रेरित कर रहे हैं : मुख्यमंत्री

487वीं जयंती समारोह में मुख्यमंत्री ने किया नमन, महाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के इंडोर स्टेडियम के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा

धर्मगिरि-पठियार (कांगड़ा), 18 जून। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप त्याग, स्वाभिमान, स्वतंत्रता और राष्ट्रभक्ति के अमर प्रतीक हैं तथा उनके साहस, आत्मसम्मान और देशप्रेम के आदर्श आज भी पीढ़ियों को प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कांगड़ा जिले के धर्मगिरि-पठियार में महाराणा प्रताप की 487वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में भाग लेते हुए महाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में इंडोर स्टेडियम निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक वीर योद्धा ही नहीं, बल्कि दूरदर्शी शासक भी थे, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि हल्दीघाटी का युद्ध आज भी साहस, बलिदान और स्वतंत्रता के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक माना जाता है।

युवाओं का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे महाराणा प्रताप के त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपनाएं तथा राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सुशासन, ग्रामीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास और पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की गौरवशाली देशभक्ति की परंपरा का उल्लेख करते हुए मेजर सोमनाथ शर्मा, कर्नल डी.एस. थापा, कैप्टन विक्रम बत्रा और सूबेदार मेजर संजय कुमार जैसे वीर सैनिकों के बलिदान को याद किया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जुब्बल के फ्लाइट लेफ्टिनेंट अर्शवीर सिंह ठाकुर के साहस की भी सराहना की।

उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के हितों की रक्षा और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। 422 मेगावाट किशाऊ बांध परियोजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सिद्धांततः सहमति दी है कि लाभार्थी राज्य हिमाचल के बिजली हिस्से पर आने वाले लगभग 2,000 करोड़ रुपये का भार वहन करेंगे, जिससे राज्य पर वित्तीय बोझ कम होगा। परियोजना के पूरा होने पर प्रतिवर्ष लगभग 100 करोड़ यूनिट बिजली उत्पादन से करीब 600 करोड़ रुपये की आय होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश ने 100 प्रतिशत साक्षरता हासिल कर राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में देश के शीर्ष पांच राज्यों में स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम शिक्षा, राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल, चयनित सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम, 5,400 से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति तथा कौशल आधारित शिक्षा जैसे कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना शुरू की गई है, जिसके तहत ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी और सुनिश्चित आय, निजी भूमि पर सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ब्याज अनुदान तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में लगभग 3,000 करोड़ रुपये के निवेश का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार और पुरानी मशीनों के प्रतिस्थापन का कार्य जारी है। प्रमुख सरकारी चिकित्सा संस्थानों में रोबोटिक सर्जरी सुविधा भी शुरू की गई है।

नशे की बढ़ती समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने जनभागीदारी के साथ ‘चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान’ शुरू किया है। उन्होंने कहा कि सूचना देने वालों को पुरस्कार देने के साथ उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। आगामी ‘खेलो इंडिया चिट्टा मुक्त अभियान’ युवाओं को खेलों और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करेगा।

इस अवसर पर राजपूत कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, संरक्षक टी.सी. राणा तथा राजपूत कल्याण सभा के अध्यक्ष सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000